इतना रहा मई महीने में GST कलेक्शन, अप्रैल की तुलना में कम…

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह मई महीने में एक लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया. पिछले साल मई में जीएसटी के जरिए 94,016 करोड़ रुपए जमा हुए थे.

मई में जीएसटी संग्रह 1,00,289 करोड़ रुपए रहा. यह अप्रैल 2019 के 1,13,865 करोड़ रुपए के जीएसटी संग्रह की तुलना में कम है. मई महीने में कुल 72.45 लाख संक्षिप्त बिक्री रिटर्न जीएसटीआर-3 बी जमा किए गए. यह अप्रैल में दाखिल किए गए 72.13 लाख रिटर्न की तुलना में अधिक है.

वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ‘मई महीने में कुल जीएसटी संग्रह 1,00,289 करोड़ रुपए रहा. इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 17,811 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) 24,462 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) 49,891 करोड़ रुपए और उपकर संग्रह 8,125 करोड़ रुपए रहा.’

चार गुना से भी ज्यादा बढ़ा कोल इंडिया का मुनाफा, 7.9 फीसदी बढ़ी कंपनी की बिक्री

केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के जरिए मई 2019 में नियमित निपटान के बाद अर्जित कुल राजस्व CGST के लिए 35,909 करोड़ रुपए और SGST के लिए 38,900 करोड़ रुपए है.

मंत्रालय ने बताया कि फरवरी-मार्च 2019 के लिए जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में राज्यों को 18,934 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं.

 

Back to top button