इंसान की लाश से भी आती है चीखने की आवाज, मरने के बाद भी हो सकता हैं कुछ ऐसा

इंसानी शरीर से जुड़े कई तथ्यों के बारे में हर कोई जानना चाहता हैं. साल 2007 में एक मामला सामने आया था जिसमें एक महिला की लाश ने बच्चे ही जन्म दिया था. इस तरह के मामलो को मेडिकल की भाषा में ‘कॉफिन बर्थ’ कहा जाता है. जब भी इस तरह से बच्चे पैदा होते है तो वो ज्यादा समय तक जिन्दा नहीं रह पाते हैं. ये सब तो बाद की बात है लेकिन ऐसे मामले में सोचने वाली बात तो ये है कि कोई लाश कैसे बच्चे को जन्म दे सकती है?इंसान की लाश से भी आती है चीखने की आवाज, मरने के बाद भी हो सकता हैं कुछ ऐसा

आपको बता दें मौत के बाद भी हमारे शरीर में गैस बनती है. गैस की वजह से बच्चे के शरीर को दबाव मिला होगा और इससे वो बाहर आ गया. वैसे मौत के बाद भी इंसानी शरीर में कई बदलाव होते हैं. ऐसा कहा जाता है कि इंसान की मौत के बाद भी उसके शरीर के नाख़ून बढ़ते हैं और फिर वो बहुत डरवाने भी लगते हैं लेकिन सच्चाई तो ये है कि मौत के बाद इंसान के शरीर के अंग गलने लग जाते हैं और शरीर भी सूखने लगता है.

मरने के बाद उंगली की त्वचा सूखने लगती है और इस वजह से नाख़ून बढे दिखने लगते हैं. कई बार आपने भी लाश की तस्वीर देखी होगी जिसमें ज्यादातर की जीभ बाहर दिखती होगी या उनकी आंखे भी नहीं दिखती है. ये सब असलियत में भी होता है. मरने के बाद शरीर की आंतो में गैस बनने लगती है और इस वजह से सभी अंग सड़ जाते हैं. गैस भरने के कारण शरीर में सूजन आ जाती है और इसलिए जीभ बाहर निकल जाती है.

एक और हैरानी वाली बात तो ये है कि मरने के बाद इंसान की लाश से आवाज भी आती है. दरअसल मौत के बाद मृत शरीर में मौजूद बैक्टीरिया गैस बनाते हैं और ये गैस शरीर के वोकल मसल पर जोर डालती है. इस वजह से शरीर में खिचाव होने लगता है और आवाज आने लगती है.

Back to top button