इंद्राणी मुखर्जी और दूसरी कैदियों की जांच भी क्राइम ब्रांच करेगी

मुंबई. इंद्राणी मुखर्जी और भायखला जेल में बंद दूसरी महिला कैदियों के खिलाफ दंगा भड़काने के मामले की जांच भी क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। इससे पहले कैदी मंजुला शेटे की हत्या के मामले की जांच भी क्राइम ब्रांच के हवाले की गई थी जिसके बाद मामले में छह महिला जेलकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संजय सक्सेना ने बताया कि कानूनी औपचारिकताओं के बाद क्राइम ब्रांच ने नागपाडा पुलिस से मामले की जांच अपने पास ले ली है। दरअसल भायखला जेल में महिला कैदी मंजुला शेटे की जेलकर्मियों ने बुरी तरह पिटाई की थी।
ये भी पढ़े: अभिनेत्री शिल्पा व उनके पति को हाईकोर्ट से राहत, ऑनलाइन खरीदी बिक्री में धोखाधड़ी का मामला
जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। मंजुला की मौत के बाद जेल में महिला कैदियों ने हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने इंद्राणी को प्रमुख आरोपी बनाया है। पुलिस का दावा है कि इंद्राणी ने ही दूसरी महिला कैदियों को दंगे के लिए उकसाया। साथ ही जेलकर्मियों से मारपीट के साथ जेल के भीतर तोड़फोड़ की गई।
हालांकि इंद्राणी ने अदालत में याचिका दायर कर दावा किया था कि पुलिस ने उसकी और दूसरी महिला कैदियों की पिटाई की। मेडिकल में भी इंद्राणी के साथ मारपीट की पुष्टि हुई थी। हालांकि मामले की जांच शुरू करने के बाद क्राइम ब्रांच भी इंद्राणी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर सकती है।





