इंतजार खत्म, आज ही लॉन्च होंगे, Nokia के ये दो स्मार्टफोन…जाने क्या है कीमत

नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। दिल्ली में आज एचएमडी ग्लोबल एक इवेंट में भारत में नोकिया के इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगी।  सबसे पहले इन्हें मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान लॉन्च किया गया था। ये तीनों स्मार्टफोन भारतीय बाजार के लिहाज से काफी अहम हैं। क्योंकि यही तीन स्मार्टफोन दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में नोकिया को फिर उसकी बादशाहत कायम करने में मदद कर सकते हैं।

अपने पति की गैर मौजूदगी में कुछ इस अंदाज़ में तस्वीरें क्लिक कर रही है सोफिया हयात

इंतजार खत्म, आज ही लॉन्च होंगे, Nokia के ये दो स्मार्टफोन...जाने क्या है कीमत

स्टेज पर सलमान से टकराई मौनी, KISS होते हुए वायरल हुई तस्वीर

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बेस्ट स्मार्टफोन अंडर डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर एक लीक सामने आया था। वेबसाइट पर दावा किया गया था कि भारत में नोकिया 3 की कीमत 9,990 रुपये, नोकिया 5 की कीमत 12,990 और नोकिया 6 की कीमत 15,990 रुपये होगी। इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई है कि नोकिया के इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च होने के तुरंत बाद से ही प्री ऑर्डर किया जा सकेगा और लॉन्च होने के बाद 20 जून से यह स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

जानें तीनों एंड्रॉयड स्मार्टफोन के फीचर्स की खासियत

नोकिया 3 फीचर्स: 

इसमें 5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। फोन क्वाडकोर मीडिया टेक MT6737 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में 16 GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसके अलावा इसमें 2GB की रैम दी गई है। नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए भी इसमें 8 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है। पॉवर बैकअप के लिए फोन में 2650 mAh की बैटरी दी गई है।

नोकिया 5 फीचर्स: 

नोकिया 5 में 5.2 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें 16 GB की इंटरनल मेमोरी और 2GB की रैम दी गई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए नोकिया 5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नोकिया 5 में 3000mAh की बैटरी दी गई है। फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम नूगा 7.0 पर काम करेगा। यह ब्लू, कॉपर, ब्लैक और सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा।

नोकिया 6 फीचर्स: नोकिया 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 64GB की इंटरनल मेमोरी और 4GB की रैम दी गई है। फोन की इंटरनल मेमोरी को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन नूगा 7.0 पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 3000mAH की बैटरी दी गई है। नोकिया 6 के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Back to top button