इंतजार खत्म, भारत में इस दिन आ रहा है शाओमी का धाँसू स्मार्टफोन

शाओमी के redmi note 6 pro को लेकर कई दिनों से चर्चा थी कि यह फ़ोन जल्द ही भारत में आएगा तो अब इससे पर्दा उठ चुका हैं. आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन अगले माह 12 तारीख को भारत में लॉन्च होगा. यह कंपनी के पिछले हैंडसेट रेडमी नोट 5 प्रो का अपग्रेडेड वेरियंट होगा. खबरें हैं कि हैंडसेट को भारत में तीन कलर वेरियंट में लॉन्च किया जा सकता है. 

शाओमी के इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है. वहीं इस स्मार्टफोन को 12,999 रुपये की कीमत में लॉन्च की जा सकती है.जबकि, नोकिया के इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इस स्मार्टफोन की कीमत 15,999 रुपये है. हर किसी को फ़िलहाल उम्मीद है कि रेडमी नोट 6 प्रो में नॉच फीचर से साथ लॉन्च किया जा सकता है. नॉच फीचर वाले इस फोन में ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता हैं. वहीं नोकिया के स्मार्टफोन में भी नॉच फीचर दिया गया है. इसमें सिंगल सेल्फी कैमरा है.

रेडमी नोट 6 प्रो में 6.26 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले होने की उम्मीद है. वहीं इसके अलावा शाओमी का यह पहला स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें चार कैमरे हो सकते हैं. वहीं कलर ऑप्शन की बात की जाए तो इस फ़ोन में आपको 4 कलर पिंक, ब्लू, ब्लैक के साथ रेड कलरदेखन को मिल सकता है. बता दें कि इसकी उम्मीद है कि इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी होगी

Back to top button