इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.1

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में शुक्रवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. लेकिन तत्काल में किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. अमेरिकी भूगर्भ सर्वे ने बताया कि डोंग्गाला के मध्य सुलावेसी कस्बे के उत्तर में 30 किलोमीटर दूर करीब 18 किलोमीटर की गहराई में इसका केंद्र स्थित था. इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.1

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भू भौतिकी एजेंसी ने बताया कि इससे सुनामी को कोई खतरा नहीं है. डोंग्गाला निवासी फिकरी ने फोन पर बताया कि वह घर बाहर निकल आया लेकिन उसके घर के आसपास दहशत का माहौल नहीं था. उन्होंने बताया कि उनके घर का सामान हिल डुल रहा था और भूकंप के कारण दीवार में दरारे आयी है. 

उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते भी हमने तीव्र भूकंप महसूस किया था, इसलिए इस बार भय का माहौल नहीं था. की भौगोलिक स्थिति के कारण भूकंप का खतरा हरदम बना रहता रहता है. 

Back to top button