इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, 6.3 की तीव्रता से सहमे लोग

जकार्ता। इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर सोमवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान एवं माल की हानि की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके सुबह 6.15 बजे महसूस किए गए, इसका केंद्र जावा के सुकाबूमी में समुद्र में 10 किलोमीटर की गहराई में रहा।

ये भी पढ़े: दो नागरिकों की मौत पर तिलमिलाया पाक, भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर को किया तलब
इंड़ोनेशिया के राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी (बीएनपीबी) ने कहा कि भूकंप के झटके राजधानी जकार्ता में भी महसूस किए गए। इंडोनेशया के मौसम विभाग ने सुनामी की संभावना को खारिज किया है।





