राजस्थान को पिंक सिटी और गुलाबी शहर के नाम से भी पहचाना जाता है। यहां घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह है आमेर का किला,बिरला मंदिर,जंतर-मंतर, हवा महल, जल महल।पिंक सिटी में आपको कई सुंदर हवेलियां और किले देखने को मिल जाएंगे। साथ ही उदयपुर को मेवाड़ के नाम से भी पहचाना जाता है। यहां के राजाओं का इतिहास संघर्ष से भरा हुआ रहा है। राजा के राजाओं ने कभी मुगल से संघर्ष किया तो कभी पड़ोसी देश के राजाओं के साथ युद्ध। बता दें, इस शहर का निर्माण महाराणा उदय सिंह ने साल 1553 में किया था। यहां की फतेह सागर झील, उदयपुर का सिटी पैलेस, बगोर की हवेली, एकलिंगजी मंदिर, श्रीनाथ मंदिर को देखने के लिए लोग पूरे साल आते रहते हैं।
जम्मू-कश्मीर भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। 26 साल से चल रहे आतंकवाद के बावजूद कश्मीर अभी भी घूमने वालों के लिए मनपसंद जगह बना हुआ है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। वैसे तो कश्मीर में हर तरफ आपको खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे लेकिन वहीं श्रीनगर की खूबसूरती में चार चांद लगाती ‘डल झील’ की अपनी अलग ही बात है। घरनुमा वोट (हाउसवोट) से भरी ‘डल’ झील की अपनी अलग खूबसूरती है। ‘डल’ सुबह देखने में और भी खूबसूरत लगती है। श्रीनगर के चिनार के पेड़ और और लालचौक विश्वप्रसिद्ध हैं।