आ सकती है रुपये 200 की नई करेंसी, रुपये 10 के प्लास्टिक नोट का ट्रायल शुरू

500 और 2000 के नए नोट लाने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 200 के नए नोट लाने की तैयारी में है। आरबीआई इस साल जून के अंत तक इन नोटों को जारी कर सकता है। 200 रुपए के नए नोटों की छपाई जून 2017 से शुरू हो सकती है।

बताते चलें कि इससे पहले आरबीआई ने 10 रुपए के प्लास्टिक नोटों का ट्रायल शुरू किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी सफलता को देखते हुए सरकार दूसरी करेंसी को भी प्लास्टिक में पेश कर सकती है।
यह भी पढ़े: चर्च ने जारी किया फरमान, छोटे कपड़े पहनकर चर्च न आएं लड़कियां
एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि नकली नोटों की समस्या से निजात के लिए सरकार हर तीन-चार साल में 500 और 2000 रुपए के नोटों में बदलाव करने के बारे में सोच रही है। केंद्र सरकार की एक उच्च स्तरीय मीटिंग में इस बात पर जोर दिया गया कि ज्यादातर विकसित देश अपनी करेंसी में सुरक्षा फीचर हर तीन-चार साल में बदल देते हैं।
बताते चलें कि पिछले साल 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपए के नोट बदलने की घोषणा की थी। इसके बाद ही 2000 रुपए की नई करेंसी बाजार में आई थी।





