आ गया Huawei Mate10 Pro तीन कैमरे और इन ये बेहतरीन features के साथ…

चीनी कंपनी Huawei आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तीन कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. Mate 10 कंपनी का प्रीमियम सेग्मेंट है और कंपनी इसमें एक नया स्मार्टफोन इसी महीने ऐड करेगी. इवान ब्लास ने ट्वीटर पर इसकी लीक्ड तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें कीन कैमरा देखा जा सकता है. हालांकि इवान ब्लास ने पिछले महीने बताया था कि कंपनी Mate 10 के तीन वैरिएंट लॉन्च करेगी- Mate 10 Pro, Mate Lite और एक साधारण वैरिएंट.आ गया Huawei Mate10 Pro तीन कैमरे और इन ये बेहतरीन features के साथ...

लीक्ड इमेज में ना सिर्फ तीन रियर कैमरे देखे जा सकते हैं, बल्कि इसमें ऐज टू ऐज डिस्प्ले भी दिया जाएगा जिसकी ऐस्पेक्ट रेश्यो 18:9 का होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक 12 मेगापिक्सल का होगा जबकि दूसरा 20 मेगापिक्सल का. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा.

ट्विटर पर इस स्मार्टफोन के तीन कलर वैरिएंट पोस्ट किए गए हैं. इनमें डार्क ब्लू, ब्लैक और ब्राउन शामिल हैं. इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले 5.9 इंच की होगी और इसमें Leica सर्टिफाइड कैमरा लगा है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में क्वॉड एचडी डिस्प्ले के साथ 6GB रैम और 128GB की इंटरनल मेमोरी दी जाएगी. इसकी बैटरी 4,000mAh की हो सकती है और एंड्रॉयड ओरियो बेस्ड कस्टम यूआई पर चलेगा. यानी Pixel 2 और iPhone 8 Plus के लिए एक और प्रतिद्विंदी आने वाला है.

गौरतलब है कि Huawei भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. इसके लिए कंपनी ने इसके 5 ऑक्टूबर को इवेंट आयोजित किया है जिसमें Honor 9 लॉन्च किया जाएगा जिसमें भी डुअल कैमरा दिया गया है. उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 30 से 40 हजार के बीच होगी. इस स्मार्टफोन के रियर में दो कैमरे हैं – एक 20 मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 12 मेगापिक्सल का. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का सेंसर है और इसकी बैटरी 3,200mAh की है.

Back to top button