आज़म खान का ऐलान- लगेंगे नारे, बापू हम शर्मिंदा है तेरे कातिल अभी ज़िंदा हैं…

रामपुर। सपा के कद्दावर नेता आज़म खान ने सोमवार को ‘थाली बजाओ प्रदर्शन’ का ऐलान किया। आज़म खान ने अपने क्षेत्रों के लोगों से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। ये प्रदर्शन रात 12 बजे के बाद रामपुर की छतों से किये जाने की बात कही गयी। साथ ही इसमें ये नारा लगाने को कहा गया कि बापू हम शर्मिंदा है तेरे कातिल अभी ज़िंदा है। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग की चेकिंग ओर बदसलुकी और ज़िला प्रशासन की हठधर्मी होने का आरोप लगाया है।
आज़म खान का रामपुर के डीएम पर निशाना
इस दौरान सपा नेता आज़म खान ने रामपुर के डीएम पर निशाना साधते हुए उन्हें बेशर्म बताया। उन्होंने कहा कि जब नवाबो के ज़ुल्म नही सहे तो आप “क्या न पिद्दी न पिद्दी का शोरवा”! बता दें कि जिले के डीएम हमेशा से आज़म के निशाने पर रहे हैं वो कई बार डीएम को लेकर कई विवादित बयान दे चुके हैं।
इस दौरान लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या के मामले में योगी सरकार पर हमला बोलते हुए सपा नेता ने कहा कि सीएम योगी एलान करे कि गोली मारने वाले को फाँसी के तख्ते तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा की जब सपा सरकार ने मारने वाले एक मुसलमान को 25 लाख रुपए दिये थे तो पूरे देश मे भूचाल आ गया था।
पढ़ें:- राजघाट पहुंचकर पीएम मोदी, राहुल, सोनिया गांधी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि 
उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि उस वक्त फाशिष्यो की बुनियादे हिल गई थी क्योंकि वो मारने वाला मुस्लिम था। अब आपने जो दिया वो बेवा के शौहर की वापसी नही करा सकता। उसके वज़न ने हीरे भी उसे तोल दोगे तो उसकी भरपाई नही होगी। आज योगी जी घोषणा करो कि गोली मारने वाले को फाँसी के तख्ते तक पहुंचोगे। तब मैं समझता हूं न्याय होगा।
The post आज़म खान का ऐलान- लगेंगे नारे, बापू हम शर्मिंदा है तेरे कातिल अभी ज़िंदा हैं… appeared first on .

Back to top button