आहार में इन चीजों को शामिल करने से रुकेंगे बाल झड़ना

अच्छा आहार ना लेने की वजह से बाल जल्द ही झड़ने लगते हैं और आप धीरे-धीरे गंजेपन का शिकार हो जाते हैं। इसके लिए आपको इस पर ध्यान बहुत जरुरी है। झड़े हुए बाल को उगाना तो थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन कुछ घरेलू उपायों से झड़ते बालों को रोका जा सकता है।
ऐसे रोके बालों का झड़ना
आपको बता दें बालों की झड़ने से रोकने के लिए आंवला सबसे अच्छे उपचार के रूप में काम करता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी और एन्टी ऑक्सिडेंट्स होते हैं। आप आंवला को लगाने के साथ साथ इसका सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच आंवला पाउडर डाल लें और उसमें दो छोटे चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें। उसके बाद उस पेस्ट को सिर पर अच्छी तरह से लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें।
यह भी है कारगर उपाय
इसी के साथ हम आपको बता दें बालों के देखरेख के मामले में नारियल रामबाण दवा है। नारियल के तेल में प्रोटीन, फैट, मिनरलों में पोटाशियम और आयरन होता है जो बालों को झड़ने से रोकता है। आप चाहें तो नारियल को पीसकर उसका रस या दूध निकालकर उसमें थोड़ा-सा पानी मिला लें। जहाँ पर बाल पतले हो रहे हैं या गंजे होने के आसार दिख रहें है उस जगह पर इस दूध से मालिश करें।





