आशाराम को मारी गयी गोली, आरोपियों को तलाशने में जुटी पुलिस

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाला घटना सामने आया है। जिससे आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि दिल्ली में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं। मामला अमन विहार थाना इलाके का है, जहां आशाराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई।nui

अमन विहार थाना क्षेत्र में प्रवेश नगर में आशाराम अपने परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने घर में ही एक दफ्तर बना रखा था। आशाराम किराड़ी विधानसभा में बीजेपी मोर्चे के उपाध्यक्ष भी थे। रात करीब 9 बजे कोई अनजान शख्स आशाराम के घर में बने दफ्तर में पहुंचा और उन्हें गोली मार दी।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली आशाराम के सीने में लगी जिसकी वजह से खून तेजी से बह रहा था। उन्हें फौरन मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस वारदात के बाद मृतक के परिवारवालों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या झगड़ा नहीं था। लेकिन पिछले साल दीवाली के समय अमन विहार इलाके में ही उनके एक परिचित की भी हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक आशाराम गवाह थे। ऐसे में परिवार को लग रहा है कि शायद उसी के चलते उनकीहत्या कर सबूत को मिटाने की कोशिश की गई है।

आपको बता दें कि जिस वक्त  बीजेपी कार्यकर्ता आशाराम को गोली मारी गई, उस वक्त उनकी पत्नी करवाचौथ की पूजा कर रही थी। आशाराम की पत्नी ने गोली की आवाज़ सुनकर बहुत शोर मचाया। आसपास के लोग भी वहां आ गए और फिर आशाराम को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामला की जांच करनी शुरू कर दी है।

Back to top button