आलू खाने के ये फायदे जानेंगे, तो हो जायेंगे हैरान!

हेल्थ डेस्क: आलू जिसके बिना सब्जी ही नहीं बल्कि लोगों की ज़िन्दगी भी अधूरी है. लेकिन जो लोग अपने वेट को लेकर कॉन्‍शस रहते हैं वह आलू खाना बंद कर देते हैं. बहुत से लोगों को ये लगता है कि आलू खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन आपको बता दें कि आलू खाने से नहीं बल्कि उसको किस तरह खाया जा रहा है, ये मायने रखता है.आलू खाने के ये फायदे जानेंगे, तो हो जायेंगे हैरान!

दरअसल अगर आप आलू की टिक्‍की बनाकर खा रहे हैं या फ्रेंच फ्राइज खा रहे हैं तो ये सीधे आपके वेट पर असर करेगा. क्‍या आप जानते हैं कि आलू एक बहुत ही हेल्‍दी वेजिटेबल है. इसमें मौजूद विटामिन बी, सी, आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व आपको कई प्रकार के रोगों से न केवल बचाते हैं बल्कि इसे खाने से भूख भी शांत होती है. आइए आपको बताते हैं आलू से होने वाले फायदों के बारे में-

ये भी पढ़ें: तो डिप्रेशन से उबारने के लिए अपनाएं ये बेजोड़ उपाय

जिन लोगों को बीपी की परेशानी रहती है, उन्‍हें आलू का सेवन करना चाहिए. आलू खाने से आपका बीपी नॉर्मल हो जाएगा.

आलू के छिलके में कई तरह के फाइबर पाए जाते हैं, इसलिए जब भी इसकी कोई डिश बनाएं, तो कोशिश्‍ करें कि आप आलू का छिलका उतारे नहीं.

कुछ लोगों की पाचन क्षमता ठीक नहीं होती. वह हैवी डाइट जैसी पनीर, राजमा और छोले जैसे खाद्य पदार्थ पचा नहीं पाते है, ऐसे में उबले आलू का पानी पीएं, इससे पाचन अच्‍छा होता है.

अगर आपको एसिडिटी की समस्‍या रहती है तो आप आलू का सेवन करें, लाभ होगा.

आलू को कद्दूकस करके चेहरे पर लगाने से स्किन में ग्‍लो आता है.

आलू का रस निकाल लें. अब इसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं, फायदा होगा.

ये भी पढ़ें: अभी-अभी: हिंदू नेताओं की हत्याओं में शामिल शार्प शूटर शेरा हुआ गिरफ्तार 

आलू को उबालने के बाद आप जिस पानी को फेंक देते हैं. वह आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इस पानी में 1 उबले आलू को मैश करके अपने बालों में लगाएं बाद में बाल धो लें, बाल शाइन करने लगेंगे.

Back to top button