आर्थिक राशिफल: 01 अक्टूबर 2018 दिन-सोमवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल: 01 अक्टूबर 2018 दिन-सोमवार, आपका दिन शुभ हो !

मेष:
आज का दिन मिश्रित फल कारक है। आज रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगति होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा।
वृषभ:
नए व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धनलाभ कराएंगी। आज आपको भाई-बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी।
मिथुन:
कार्यक्षेत्र में आज जबरदस्त उछाल आपको दिखाई पड़ेगा। आप अपने जूनियर्स के लिए भी थोड़ा सा प्रोटेक्टिव महसूस करेंगे। धन व्यय के योग बन रहे हैं, ध्यान रखें। यात्राओं से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कर्क:
आज का दिन आपके लिए सुख शांति का रहेगा। पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कम हो जाएगा। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।
सिंह:
आज कोई खास डील फाइनल हो सकती है। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
कन्या:
आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार से हर्षित होंगे।
तुला:
राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार तथा परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बहुत समय से स्थगित चल रहे महत्वपूर्ण कार्य में गति आएगी।
वृश्चिक:
आज का दिन विशेष व्यस्त एवं तनाव मुक्त रहेगा। विेवेक से काम लें- निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी न्यून रहेगा, खानपान में सावधानी बरतें।
धनु:
आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।
मकर:
जमीन-जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ कारक है। श्रेष्ठ पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जायेगा।
कुंभ:
आज का दिन काफी रचनात्मक है। जो काम आपको सबसे प्रिय है, आज वहीं करने का मौका मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी।
मीन:
आज उत्तम संपत्ति प्रदान हो सकती है। खोया हुआ धन या रूका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।
 

Back to top button