संगरूर.गांव गुजरां के मजदूर ने कर्ज के चलते नहर में डूब कर अपनी जान दे दी है। मजदूर पिछले तीन दिन से घर से गायब था। जिसकी शनिवार सुबह कनकवाल के पास नहर से लाश बरामद हुई। गुजरां के पंचायत सदस्य जगसीर सिंह ने बताया है कि गांव का मजदूर नेत्र सिंह (47) मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी भी दिहाड़ी का काम करती है।
नेत्र सिंह के पास तीन बेटियां हैं। कुछ माह पहले बड़ी बेटी की कर्ज लेकर शादी की थी परंतु बेटी का सुसराल से झगड़ा होने के कारण बेटी मायके आ गई थी। नेत्र सिंह पर करीब ढाई लाख रुपए का कर्ज था। जिस कारण वह परेशान रहता था। ऐसे में नेत्र सिंह वीरवार को किसी को कुछ बताए बिना घर से चला गया था। थाना धर्मगढ़ के एसएचओ वीरइन्द्र सिंह का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए सुनाम अस्पताल में भेज दिया था।