आर्किटेक्ट सागर और इंजीनियर तरणजोत क्लियर किया UPSE, दोनों बने IAS

लुधियाना.यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की ओर से घोषित किए 2016 बैच के नतीजों में शहर के सागर ने 66वां रैंक और तरणजोत सिंह हीरा ने 70वां रैंक हासिल किया है। सागर आर्किटेक्ट और तरणजोत मैकेनिकल इंजीनियर बनाना चाहते थे। मगर ब्यूरोक्रेट्स से प्रभावित होकर इन युवाओं ने आईएएस बनने की ठानी और कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया। दोनों ने दिल्ली से कोचिंग ली है।
आर्किटेक्ट सागर और इंजीनियर तरणजोत क्लियर किया UPSE, दोनों बने IAS
नाम: तरणजोतसिंह हीरा, उम्र 26 साल
पिता: डॉ.संतोख सिंह, नर्सिंग होम के मालिक
माता: कर्मजीतकौर

ये भी पढ़े: रिश्तेदारों ने डॉक्टर की पत्नी को चाकू मार किया जख्मी, एक महीना पहले हुआ था झगड़ा

तरणजोत सिंह हीरा ने 10 वीं तक की पढ़ाई गुरु नानक पब्लिक स्कूल मुल्लांपुर से की। 2006 में 10वीं मे 90 फीसदी अंक हासिल करने के बाद उन्होंने डीएवी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनि‍यरिंग करने के लिए रूड़की से आईटी कॉलेज से बी-टेक मैकेनिकल की डिग्री हासिल की। तरणजोत सिंह के पिता डॉ. संतोख सिंह ने बताया कि तरणजोत ने 2013 में पहली बार आईएएस के एग्जाम दिए, मगर सफल नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने 2014 में मैकेनिकल बेस पर यूपीएससी के एग्जाम दिए, जिसमें वह इंटरव्यू लेवल को क्लियर नहीं कर पाए। मगर 2016 में उन्होंने तीनों राउंड पार कर 70वां रैंक हासिल किया।
Back to top button