आरोप सिद्ध हुआ तो सीएमएस पर होगी कार्यवाही- एडी

सुलतानपुर, 23 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। आये दिन जिला अस्पताल में होने वाले विवादों पर नज़र डाला जाये तो इसके कारणों का पता आसानी से समझ में आ जाएगा। डाक्टरों के द्वारा दिया जाने वाला त्यागपत्र हो या ताजा मामला स्टाफ नर्सों की बर्खास्तगी से जुड़ा हो बस एक ही नाम सामने आता है मुख्य चिकित्सा अधीक्षक। आखिर ऐसा क्या है कि डा. वीबी सिंह को जिला अस्पताल का प्रभार मिलते ही नित नये-नये विवाद समाने आ रहें है। बहरहाल नर्सां के निष्कासन और उनके द्वारा लगाये गए सीएमएस के आरोपों की जांच जिलाधिकारी द्वारा समिति से करवाने का आदेश दिया जा चुका है। जिसको सीएमओ व एसडीएम के द्वारा की जानी है। इस सम्बंध में सीएमओ डा. सीवीएन त्रिपाठी ने बताया कि जांच आगामी सोमवार से शुरू हो जाएगी। उधर इस सम्बंध में अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. कपूर से वार्ता हुई तो उन्हांने इस मामले को गम्भीर बताते हुए कहा कि यदि बर्खास्त नर्सों द्वारा लगाये गये आरोप में प्रभारी सीएमएस दोषी पाये जाते हैं तो कार्यवाही निश्चित है। वहीं एक सवाल पर अपर निदेशक जवाब नहीं दे पाये जब उनसे पूछा गया कि डा. वीबी सिंह के ऊपर लगे आरोपों की जांच उन्हें उनके पद से हटाकर किया जाएगा, तो एडी ने इसका जवाब नहीं दिया। सूत्रों की माने तो यदि डा. वीबी सिंह सीएमएस के पद पर बने रहते है तो जांच प्रभावित हो सकती है।
रिपोर्ट-  इम्तियाज़ रिजवी

Back to top button