आरबीआई वैसे ही नियम बदल रहा है जैसे मोदी जी कपड़े बदलते हैं: राहुल

नोटबंदी पर लगातार नियम बदलने को लेकर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. इसे लेकर आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सीधे पीएम मोदी पर निशाना साधा.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “रिजर्व बैंक उसी तरह नोटबंदी के नियम बदल रहा है जैसे पीएम मोदी कपड़े बदलते हैं.” राहुल गांधी के साथ ही पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी आरबीआई और सरकार ने बीच सामंजस्य ना होने का आरोप लगाया.

नोटबंदी के ऐलान के बाद से ही राहुल गांधी पीएम मोदी को और केंद्र सरकार को लेकर हमलावर रुख बनाए हुए हैं. हाल ही जौनपुर की रैली में राहुल गांधी ने कहा खा कि पीएम मोदी डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की बात कहते हैं. इस डिजिटल ट्रांजेक्शन का पैसा गरीबों को नहीं मिलेगा बल्कि अमीरों की झोली में जाएगा.

बार बार नियम बदलने पर आम आदमी पार्टी ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है. आम आदमी पार्टी ने कहा, ”नोटबंदी पर कहा है कि 8 नवंबर के बाद सरकार 59 नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है, ये एक कमजोर प्रधानमंत्री की निशानी है जो अपने फैसले रोज बदलता है.”

Back to top button