आरक्षण को लेकर राजनीति ना करें लोकसभा स्पीकर: कांग्रेस

आरक्षण को लेकर देशभर में राजनीति हो रही है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि वे आरक्षण की विरोधी नहीं हैं लेकिन ये सोचना जरूरी है कि क्या केवल आरक्षण देते रहने से हमारे देश का उद्धार संभव हो सकेगा?
via
उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने केवल 10 साल आरक्षण देने की बात कही थी ताकि समाज के पिछड़े लोग भी सबके साथ खड़े हो सकें। वहीं इस पर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया आई है और पार्टी ने कहा है कि लोकसभा स्पीकर राजनीति न करें।
via
सुमित्रा महाजन ने रविवार को कहा कि बतौर भारतीय, हरेक व्यक्ति को देश के बारे में सोचना चाहिए और इस पर विचार करना चाहिए कि कैसे उसकी संस्कृति और सभ्यता को आगे ले जाया जा सकता है।





