आयकर विभाग की बड़ी कामयाबी, मिली 90 लाख की नई करेंसी

नोटबंदी के बाद आयकर विभाग ने गुरुवार को यूपी के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इसमें लखनऊ, नोएडा औार मुरादाबाद प्रमुख रूप से शामिल हैं। छापेमारी के तहत आयकर विभाग ने लखनऊ के नीलकंठ स्वीट्स पर आयकर विभाग के छापे में 60 लाख रुपए का कैश बरामद हुआ। ये सभी 2000 के नए नोट थे। नीलकंठ मिठाई चेन के मालिक वीरेंद्र गुप्ता पर आयकर विभाग की नजर तब पड़ी जब नोटबंदी के बाद उन्होने 72 लाख की ऑडी कार कैश में खरीदी।बड़ीखबर: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, दोबारा चलेंगे पुराने नोट…
इतना ही नहीं, आयकर विभाग के अधिकारियों को ये भी जानकारी मिली कि वीरेंद्र गुप्ता ने 11 करोड़ के पुराने नोट अलग-अलग बैंक अकाउंट में जमा कराए हैं। माना जा रहा कि 30 से 40 फीसदी कमीशन पर पुराने नोटों को बदलने का वादा किया गया था। आयकर विभाग ने नीलकंठ मिठाई के कुल 9 ठिकानों पर छापे मारे। इस मामले में और जांच जारी है।
मुरादाबाद में 24 लाख बरामद
मुरादाबाद के जाने माने पीतल कारोबारी हाजी इफ्तेखार अली की फर्म कोहिनूर क्राफ्ट एक्सपोर्ट पर इनकम टैक्स ने छापा मारा, तो 24 लाख कैश और 4 किलो सोने के गहने बरामद किए गए। जब्त कैश में से 13 लाख रुपए 2000 की नई करेंसी में थे। हाजी इफ्तेखार अली के 3 और ठिकानों पर भी छापे मारे गए।





