आम्रपाली के दो प्रोजेक्ट जल्द होंगे शुरू, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत

सुप्रीम कोर्ट ने शुकव्रार को एनबीसीसी को आम्रपाली समूह के दो प्रोजेक्ट पर काम पूरा करने की अनुमति दे दी है। एनबीसीसी ने कोर्ट को बताया कि उसने ईडन पार्क और कैसल परियोजना का काम पूरा करने के लिए टेंडर जारी किए हैं। दोनों पर फरवरी में निर्माण शुरू हो जाएगा।
न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और यूयू ललित की पीट ने कहा एनबीसीसी अब इन दोनों परियोजनाओं पर काम शुरू कर सकता है। एनबीसीसी के वकली ने बताया कि दोनों परियोजनाओं पर कुल आठ करोड़ का खर्च आएगा।
शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मामले के अन्य मुद्दों जैसे अवमानना, अनबिकी वस्तुओं की बिक्री और 140 करोड़ रुपये की शेयर बिक्री पर जेपी मॉर्गन के पक्ष की विस्तृत सुनवाई 11 फरवरी को होगी।





