आपके सामने रख देंगे इंटरनेट पर वायरल हो रही इस…तस्वीर की सच्चाई

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती के दिन उनकी छवि को धूमिल करने के इरादे से एक तस्वीर शेयर की गई जिसमें एक युवती उनके गालों पर चूम रही है। इस तस्‍वीर में एक और शख्‍स दिख रहा है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये मोहम्‍मद अली जिन्‍ना हैं। विश्‍वास टीम की पड़ताल में पता चला कि जवाहरलाल नेहरू को चूमने वाली महिला उनकी भांजी नयनतारा हैं। जिस व्‍यक्ति को जिन्‍ना बताया जा रहा है, वो ब्रिटेन के तत्‍कालीन पीएम एंथोनी एडन हैं।


इंटरनेट पर ही और खोजबीन से पता चला कि जो फोटो वायरल की जा रही है उसे असल में काट-छांट कर दिखाया जा रहा है। इसी फोटो का एक दूसरा वर्जन भी इंटरनेट पर मौजूद है जिसमें एक और बुजुर्ग महिला को पीछे से देखा जा सकता है। यह बुजुर्ग महिला नयनतारा सहगल की मां विजयलक्ष्मी पंडित हैं।

विडियो में 0:27 सेकंड पर एक लड़की नेहरू को गाल पर चूमते दिखती हैं। हालांकि, विडियो में यह दृश्य अलग ऐंगल से दिख रहा है। विडियो देखने से यह स्पष्ट हो जाता है कि नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित की बेटी नयनतारा सहगल ही उनके गाल पर चूम रही हैं। विडियो में नयनतारा नेहरू से पहले इंदिरा गांधी को गले लगाते भी दिख रही हैं।

Back to top button