आपकी हड्डियों को अन्दर से खोखला कर रही है ये 5 चीजे, एक बार जरुर जान ले इसके बारे मे

वैसे तो मनुष्य के शरीर में बहुत सारे अंग होते हैं लेकिन हड्डियों के बिना तो शरीर का ढांचा भी खड़ा नहीं होता है| अगर हड्डियां ही कमजोर हो जाए तो इंसान का जीवन बीमारियों से घिरा रहता है| हड्डियां और मांसपेशियां मिलकर ही हमारी शरीर का निर्माण करते हैं और हड्डियों की वजह से ही हमारी तरह की लंबाई और चौड़ाई निर्धारित होती है| अगर आप की लाइफ स्टाइल सही नहीं है तो उसका सीधा असर आपकी हड्डियों पर पड़ता है| आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन पांच कारणों के बारे में जिनकी वजह से आपकी हड्डियां दिन-ब-दिन कमजोर होती जा रही हैं|
बहुत ज्यादा आराम करना
आजकल लोग आराम को बहुत ही ज्यादा अहमियत देते हैं जिसकी वजह से या तो वह सारा दिन बैठे रहते हैं या फिर शरीर को आराम ज्यादा देते हैं| अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको हम बता दे कि आपको ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावना बहुत ही ज्यादा बढ़ जाएगी जिसमें हड्डियों पर थोड़ा सा प्रेशर पड़ते ही हड्डियां टूट जाती हैं|
कैल्शियम की कमी
अगर आप दूध और कैल्शियम से बनी चीजों का उपयोग नहीं करते हैं तो समय के साथ धीरे-धीरे आपकी हड्डियां कमजोर होने लगेगी| हड्डियां कैल्शियम की बनी होती है इसलिए इन्हें टूटने से बचाने के लिए आपको कैल्शियम से बनी चीजों को ज्यादा उपयोग करना होगा|
शराब और स्मोकिंग
अगर आप बहुत ही ज्यादा शराब पीते हैं और बीड़ी सिगरेट तंबाकू का सेवन करते हैं तो इसकी वजह से हड्डियां धीरे-धीरे खोखली होने लगती हैं| खोखली होने के कारण ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी होने की पूरी पूरी संभावना होती है जिसमें जब आप हड्डियों पर थोड़ा सा भी प्रेशर डालते हैं तो उसकी वजह से हड्डियां टूट जाती हैं|
थाइरोइड की समस्या
अगर आप को गले में थायराइड की समस्या है तो हार्मोन इंबैलेंस के कारण हड्डियां कमजोर हो सकती हैं| अगर आप लंबे समय से लगातार दवाइयों का सेवन करते हैं तो उसकी वजह से भी हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होती हैं|
अनुवांशिकता
कई बार हड्डी कमजोर होने का कारण आनुवंशिकता भी हो सकती है जिसमें अगर आपके माता-पिता की हड्डियां कमजोर है तो ऐसा आपके साथ भी हो सकता है|





