आपकी फेसबुक पोस्ट पर रखी जा रही है नजर, जानिए क्यों…

सोशल मीडिया किसी की ख्वाहिशों के इजहार करने का, संदेशे देने का और अपनी बात को रखने का एक बेहतर माध्यम है। इसमें फेसबुक के जरिए आप फोटो, वीडियो, लेख लाइक करते हैं और उनको शेयर करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है हैदराबाद में बैठकर 250 तकनीकी विशेषज्ञ आपके फेसबुक डाटा को वर्गीकृत करने में लगे हुए हैं। इसमें आपने चुटकुले, उत्सव अपनी जिंदगी की बड़ी घटना को शेयर किया है उसके जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है, कि आपने यह फोटो शेयर किस मकसद से की थी।
यह तकनीकी विशेषज्ञ 2014 से इस काम में लगे हुए हैं और पिछले साल से इन पोस्ट्स को लेबल करने का काम शुरू कर दिया गया है। इस बात का खुलासा रायटर की रिपोर्ट में हुआ है, रायटर के मुताबिक फेसबुक के लिए यह काम विप्रो कंपनी कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि फेसबुक ने इस मामले में प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी का खुलासा किया है, लेकिन विप्रो ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।
विप्रो को दिया गया प्रोजेक्ट फेसबुक के विश्वव्यापी 200 प्रोजेक्ट में से एक है। विप्रो के एक कर्मचारी का कहना है कि यूजर्स द्वारा डाले गए पोस्ट से हम उसकी निजी जिंदगी का नजरिया जानने की कोशिश करते हैं।
गूगल का बड़ा इवेंट Google I/O आज अमेरिका में आयोजित, लॉन्च होंगे 2 नए Pixel स्मार्टफोन्स
अब सवाल यह उठता है कि आखिर फेसबुक को ऐसा करने की क्या जरूरत है? इसकी पहली स्टेप यह है कि आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए फोटोको पहचान कर उनकी लेबलिंग करना है। इस मामले में विप्रो का कहना है कि फेसबुक एआई के जरिए फोटो के कान्टेस्ट की पहचान कर सकती है ना कि व्यक्ति विशेष की जैसे, मुस्कुराता हुआ फोटो, दुखी फोटो आदि।
फेसबुक के इस प्रोजेक्ट पर रोमानिया और फिलीपींस में भी काम चल रहा है।





