आपकी नाक खोलेगी आपकी बीमारी के ये बड़े-बड़े राज

आपने अक्सर सुना होगा कि बड़ी बीमारी दबे पांव हमारे शरीर मेें प्रवेश कर जाती है। लेकिन ध्यान दिया जाए तो यह बीमारी शरीर में जब पनपती है तो शरीर के दूसरे अंगों में असर करती है।
नाक हमारे रेसपिरेटरी सिस्टम का इम्पोर्टेंट ऑर्गन है। ये सिर्फ स्मेल का अहसास नहीं कराती बल्कि हमें कई बीमारियों के बारे में भी बताती है। नाक पर होने वाले बदलावों को देखकर आप कई बीमारियों के बारे में पता लगा सकते हैं।
डॉक्टर का कहना है कि अगर आपकी नाक की टिप लाल है तो ये ब्लड प्रेशर बढ़ने और हार्ट में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। ज्यादा शुगर और एल्कोहल लेने से भी नाक इस प्रकार की हो जाती है। ऐसे ही दूसरे बदलाव कई बीमारियों का संकेत देते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
-लो ब्लड प्रेशर, हार्ट का ठीक से काम नहीं करना एवं खून की अत्यधिक कमी के चलते नाक में ये बदलाव दिखाई देता है। नाक
-बहुत ज्यादा फैटी फूड लेने से ऐसे पिंपल्स नाक पर आते हैं। ये डाइजेस्टिव सिस्टम में चल रही गड़बड़ी का भी संकेत हो सकता है।
-यदि किसी चोट के बिना लंबे समय से नाक मोटी और सूजी हुई है तो यह हार्ट एवं किडनी के डैमेज होने का संकेत हो सकता है।
-नाक पर होने वाले काले और लाल स्पॉट एक्स्क्रिटॉरी सिस्टम और ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम की गड़बड़ी की ओर इशारा करते हैं।
-हार्ट, लिवर और प्रोस्टेट के आसपास फैट जमा होने से नाक में ऐसा बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसा मसल्स और धमिनयों के आसपास फैट जमने से भी होता है। अगर आपको भी अपनी नाक में इनमें से कोई भी संकेत दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से डिस्कस करना चाहिए।





