जयपुर/ सांवराद। गैंगस्टर आनंदपालसिंह के गांव सांवराद में बुधवार दोपहर तक 50 हजार लोग पहुंच गए। सांवराद में हो रही श्रद्धांजलि सभा में राजस्थान व आस-पास के राज्यों से रावणा राजपूत व राजपूत समाज के लोगों का आना जारी है। वहां करीब 5 हजार वाहन पहुंच गए थे तथा वाहनों से लोगों का आना जारी है। पुलिस किसी भी वाहन को बिना तलाशी गांव में घुसने नहीं दे रही। संघर्ष समिति का दावा है कि रैली में एक लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे। जानिए और इस बारे में …
– नागौर में धारा 144 के बावजूद इतने लोग दोपहर तक जुट गए। नागौर में इंटरनेट सुविधाएं 12 जुलाई रात 12 बजे तक बंद हैं। जिले में 16 नाकों पर वाहनों की जांच हो रही है। पूरे जिले में जगह-जगह नाकाबंदी जारी है। डीडवाना से जयपुर तक पुलिस मुस्तैद है। सभी वाहनों की तलाशी और वीडियोग्राफी की जा रही है।
– बुधवार रावणा राजपूत और राजपूत समाज के संयुक्त तत्वावधान में बनी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से सभा की जा रही है। उधर, समाज के लोग गांव में ही धरने पर बैठे हैं। आनंदपाल का अंतिम संस्कार अभी भी नहीं हुआ है। परिजन सात मांगों पर फैसला होने तक अंत्येष्टि नहीं करने पर अड़े हैं।
ड्राेन कैमरों से रखी जा रही नजर
– सांवराद में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। पुलिस सांवराद में कई ड्रोन कैमरों से नजर रख रही है। हर व्यक्ति व वाहन वालों से पूछताछ के बाद ही सांवराद में एंट्री दी जा रही है। सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी की जा रही है।
– कानून व्यवस्था बिगड़ने से बचाने के लिए 6 एएसपी, 14 डीएसपी, नागौर जिले के सभी थानों के थानाधिकारी, जिले के बाहर से 21 थानाधिकारी तैनात हैं। आरएसी, एसटीएफ और क्यूआरटी के 2500 जवान अन्य जिलों से भी अतिरिक्त जाब्ता सांवराद, डीडवाना लाडनूं क्षेत्र में लगाया गया है। सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
– वहीं डाक्टरों की भी टीम भी तैनात है।
विशाल पांडाल
– गांव में विशाल पांडाल बनाया गया है। संघर्ष समिति ने दावा किया है कि इस सभा में एक लाख से अधिक लोग जुटेंगे। इसमें प्रदेशभर से सभी समाज के लोग आएंगे। हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और दिल्ली से भी लोगों के पहुंचने की संभावना है।
– जिलेभर में सोमवार को ही धारा 144 लगा दी गई थी