आतंकियों ने किया बड़ा हमला, 31 लोगों की मौके पर ही मौत

आतंकियों द्वारा किए गए एक आत्मघाती हमले में 31 लोगों की मौत हो गई है जबकि 60 लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। अभी-अभी आ रही खबरों के मुताबिक, आतंकियों ने एक बार फिर एक विशेष समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर आतंकी हमला किया गया है। बता दें कि इराक की राजधानी बगदाद में आतंकियों ने शिया समुदाय के लोगों को अपना निशाना बनाया है। सुत्रों के मुताबिक, ये हमला बेहद घनी आबादी वाली मार्केट में किया गया है।

bda-hmla

हमले की अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, इससे पहले भी शिया समुदायों पर आतंकी हमला किया गया था जिसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर ने उस दौरान खुद को उड़ा लिया जब शिया समुदाय के लोग एक जगह इकट्ठे हुए थे।
आतंकियों ने किया बड़ा हमला, 31 लोगों की मौके पर ही मौत
बीबीसी मिडिल ईस्ट के एडिटर सबेस्टियन के मुताबिक, शिया समुदाय पर ज्यादातर आतंकी हमले सुन्नी लड़ाके ही करते हैं। बता दें कि इस साल की शुरुआत से ही आईएस ने शिया समुदायों के लोगों को लगातार अपना निशाना बनाया है। जिसमें अबतक सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत हुो चुकी है।
Back to top button