IS आतंकियों का जो वकील करेगा बचाव, उसके साथ करेंगे कुछ ऐसा : हिन्दू सेना

गुजरात में पकड़े गए IS के दो संदिग्ध आंतकियों के बचाव में उतरे एक वकील को हिन्दू सेना ने जान से मारने की धमकी दी है। गुजरात हिन्दू सेना के अध्यक्ष प्रतीक भट्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन आतंकियों का जो कोई वकील बचाव करेगा, उसे जान से मार देंगे। जामियानगर के रहनेवाले एक वकील इम्तियाज कोटेजा इन आतंकियों का बचाव करने के लिए आगे आए हैं।
 IS आतंकियों का जो वकील करेगा बचाव, उसके साथ करेंगे कुछ ऐसा : हिन्दू सेना
 TERRISTबता दें कि संदिग्ध आतंकियों के पक्ष में तमाम वकीलों ने केस लड़ने से इंकार कर दिया, लेकिन इम्तियाज ने उनलोगों को कोर्ट में बचाव करने की बात कही। जिसके बाद हिन्दू सेना ने इम्तियाज और उनके परिवार के खिलाफ खुलेआम चेतावनी जारी की है। बता दें कि राजकोट बार एसोसिएशन (आरबीए) ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसके अनुसार उसका कोई भी सदस्य गुजरात एटीएस द्वारा गिरफ्तार किये गये आईएसआईएस के दो संदिग्ध सदस्यों का बचाव नहीं करेगा। 
सोमवार को राजकोट बार एसोसिएशन के सचिव मनीष खाखर ने इस बात की जानकारी दी थी। जिसमें उन्होने पारित प्रस्ताव के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी। हालांकि उन्होंने कहा कि जामनगर के एक वकील इम्तियाज कोटेचा दोनों भाईयों वसीम रामोदिया और नईम के बचाव में आगे आये हैं।

खाखर ने कहा, ‘हमने प्रस्ताव पारित किया है कि हमारा कोई भी सदस्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों का बचाव नहीं करेगा, इसलिए आरबीए का कोई भी वकील आईएसआईएस के दो संदिग्ध सदस्यों वसीम और नईम का अदालत में बचाव नहीं करेगा।

 
 
Back to top button