आतंकवाद के खिलाफ सऊदी-बहरीन-मिस्र सख्त, कतर से खत्म किए कई करार

अपने देश में आतंकी गतिविधियों पर रोक के लिए बहरीन, मिस्र और सऊदी अरब ने कतर से कई राजनयिक करार खत्म करने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी के बेहद करीबी माने जाने वाले बहरीन ने आधिकारिक तौर पर कहा कि वो सभी हवाई और समुद्री करार कतर से खत्म करता है।

इतना ही नहीं बहरीन ने कतर में ठहरे अपने नागरिकों को निर्देश दिए हैं कि 14 दिनों में वहां से लौट आएं। सऊदी अरब ने भी राजनयिक रिश्ते, समुद्र, थल और हवाई करार कतर से सोमवार को खत्म कर दिए हैं। दोनों देशों ने कहा कि अपने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए ये अहम कदम उठाया गया है।
ये भी पढ़े: वीडियो – जब पीएम मोदी ने बीच रास्ते में रोका अपना काफ़िला, जलवा देख चौक गए स्पेन के राजा!
सऊदी की ओर से उठाए गए कदम पर सफाई में कहा गया कि इंटरनेशनल कानून के तहत राष्ट्र की संप्रभुता को लेकर दिए गए अधिकारों के दम पर कतर से कई राजनयिक रिश्ते खत्म किए गए हैं। आतंकवादी गतिविधियों से जूझ रहे सऊदी ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के साथ अब कोई समझौता नहीं किया जाएगा।





