BRICS में पीएम मोदी ने घोषित किया पाकिस्तान को आतंकवाद की जन्मभूमि, मिला समर्थन

BRICS में पीएम मोदी ने घोषित किया पाकिस्तान को आतंकवाद की जन्मभूमि, मिला समर्थन… PM MODI ने ब्रिक्स सम्मेलन के दूसरे दिन नाम लिए बगैर आतंकवाद को लेकर PAKISTAN पर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्ष से बात करते हुए कहा, ‘हमारी समृद्धि के लिए आतंकवाद सबसे गंभीर खतरा है. विडंबना यह है कि भारत के पड़ोस में आतंकवाद की जन्मभूमि है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति और भूटान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। पीएम मोदी पहले श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना और उसके बाद भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे से मिले। इन नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बात होने की खबर है।
प्रचंड और शेख हसीना भी गोवा पहुंचे
श्रीलंका और भूटान ब्रिक्स के सदस्य नहीं है। इन देशों के राष्ट्राध्यक्ष ब्रिक्स-बिमटेक आउटरीच सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गोवा आए हैं। तोबगे और सिरीसेना के अलावा नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी गोवा पहुंच चुकी हैं।
ये हैं बिम्सटेक के सदस्य देश
इस वर्ष ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) सम्मेलन के मेजबान के रूप में भारत प्रचलन के अनुसार पड़ोसी देशों को आउटरीच सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर सकता है. बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एवं इकोनॉमिक कोऑपरेशन (बिम्सटेक) के देश हैं भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड ओर श्रीलंका।





