आठ जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

सुलतानपुर, 20 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। महाशक्ति मॉ कालरात्रि पूजा समिति व गरीब सेवा समिति के तत्वाधान में शनिवार को आठ वर-कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। जिससे दम्पत्तियों का आने वाला जीवन सुखमय हो सके। समिति ने पूर्ण रीतिरिवाज के साथ आठ वर-कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया। समाजसेवी कल्लू मिस्त्री द्वारा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्धन कन्याओं का विवाह करवाकर इन्होंने एक नई परिपाटी को जन्म दिया। पिछले वर्ष भी इन्होंने दो निर्धन कन्याओं का सामाजिक सहयोग से विवाह करवाया था। उसी से प्रेरित होकर इन्होंने इस वर्ष भी आठ कन्याओं का विवाह करवाकर उनका जीवन सवारा। इस कार्य में उनके चाचा बसंत कुमार का विशेष योगदान रहा, जो कि गरीब सेवा संस्थान के अध्यक्ष भी है। इस मौके पर समस्त मोहल्लावासी मौजूद रहे।
नीरज तिवारी





