आज रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, निफ्टी ने छुआ 9400 का स्तर

बुधवार को शेयर बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 314 अंक की बढ़त के साथ 30248 के स्तर पर और निफ्टी 90 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड हाई 9407 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप इंडेक्स में 0.56 फीसद और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.72 फीसद की बढ़त के साथ बंद हुए है।आज रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद हुआ बाजार

एफएमसीजी सेक्टर में तेजी

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आईटी सेक्टर को छोड़ सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर बंद हुए है। सबसे ज्यादा तेजी एफएमसीजी सेक्टर में हुई है। निफ्टी बैंक (0.54 फीसद), ऑटो (1.44 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (1.25 फीसद), मेटल (0.79 फीसद), फार्मा (1.09 फीसद) और रियल्टी (0.11 फीसद) की बढ़त देखने को मिली है।

भारती एयरटेल के शेयर में 8 फीसद तक की बढ़त

दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 33 हरे निशान में और 18 गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुए है। सबसे ज्यादा तेजी भारतीय एयरटेल, जील, हिंदुस्तान यूनिलिवर, ऑरो फार्मा और एचडीएफसी के शेयर्स में हुई है। वहीं, गिरावट विप्रो, टाटा पावर, अल्ट्रा सीमेंट, एशियन पेंट और एचसीएल टेक के शेयर्स में हुई है।

वैश्विक बाजार में मिले जुले संकेत

अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे मिले जुले संकेतों के बीच एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 0.20 फीसद की तेजी के साथ 19881 के स्तर पर, चीन का शांघाई 0.26 फीसद की बढ़त के साथ 3088 के स्तर पर, हैंगसैंग 0.90 फीसद की तेजी के साथ 25114 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, कोरिया का कोस्पी 0.57 फीसद की कमजोरी के साथ 2279 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस 0.17 फीसद की कमजोरी के साथ 20975 के स्तर पर, एसएंडपी500 0.10 फीसद की कमजोरी के साथ 2396 के स्तर पर और नैस्डैक 0.29 फीसद की बढ़त के साथ 6120 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है।

एफएमसीजी सेक्टर में तेजी

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आईटी सेक्टर को छोड़ सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी एफएमसीजी सेक्टर में देखने को मिल रही है। बैंक (0.26 फीसद), ऑटो (0.52 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (0.37 फीसद), मेटल (0.52 फीसद), फार्मा (0.55 फीसद) और रियल्टी (0.26 फीसद) की बढ़त देखने को मिल रही है।

भारतीएयरटेल टॉप गेनर

दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 34 हरे निशान में, 16 गिरावट के साथ और एक बिना परिवर्तन के कारोबार कर रहा है। सबसे ज्यादा तेजी ग्रासिम, भारतीएयरटेल, ऑरोफार्मा, टेक महिंद्रा और कोटक बैंक के शेयर्स में देखने को मिल रही है। वहीं, गिरावट टाटामोटर्स, अटानीपोर्ट्स, एचसीएलटेक, टीसीएस और इंडसइंड बैंक के शेयर्स में है।

 

Back to top button