आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नजर नहीं आया कोई खास बदलाव, फिर भी जान ले आज का नया रेट…

मंगलवार यानी आज को देश की राजधानी दिल्ली और देश के कई महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 72.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 66.09 रुपये प्रति लीटर रही, जो कि सोमवार को भी इतनी ही थी। एक वेबसाइट के अनुसार, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 75.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.78 रुपये प्रति लीटर रही, जो कि सोमवार को भी इतनी ही थी।
आज ऐसे रहे है दाम
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी तरह कोलकत्ता में पेट्रोल की कीमत 74.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 67.83 रुपये प्रति लीटर रही और यहां भी सोमवार की कीमत के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई में पेट्रोल की रिटेल कीमत 78.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.17 रुपये प्रति लीटर रही, जिसमें बीते दिन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ।
लगातार घट रहे है कच्चे तेल के दाम
जानकारी के मुताबिक देश की राजधानी से सटे गुरुग्राम में मगंलवार को पेट्रोल की कीमत 72.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 65.32 रुपये प्रति लीटर रही। नोएडा की बात की जाए तो यहां पेट्रोल की कीमत 72.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 65.21 रुपये प्रति पर स्थिर रही। भारत में तेल के दाम ग्लोबल क्रूड ऑयल के दाम और रुपये-डॉलर की विनियम दरों पर निर्भर करते हैं, क्योंकि भारत अपनी तेल की 80 फीसद जरूरतों को विदेशी कच्चे तेल से पूरा करता है।





