आज निपटा लें लेन-देन के सभी जरूरी काम, तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक…

बैंक में जरूरी काम अगर है तो आज ही निपटा लें, नहीं तो तीन दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है। कल से बैंक तीन दिन बंद रहेंगे। अप्रैल में बैंक गुड फ्राइडे पर 19 अप्रैल को भी बंद रहेंगे।

बैंक में अगर आपको लेन-देन का जरूरी काम है तो फिर कल या सोमवार का इंतजार न करें। आज ही बैंक जाकर काम निपटा लें। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो आज भी बैंक में कर्मचारी कम ही रहेंगे। कल बड़ी संख्या में बैंक कर्मी चुनाव के दौरान ड्यूटी पर थे। आज उनको अवकाश दिया गया है। अगर बैंक में आपका कोई काम अटका हुआ है तो वो काम आज ही निपटा लें। अगले तीन बैंक बंद हैं जिसकी वजह से आपको काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज बैंक खुले हुए हैं। कल रामनवमी का अवकाश रहेगा। 13 अप्रैल को बैंकों में रामनवमी की छुट्टी रहेगी। अगले दिन 14 तारीख रविवार है। इसके बाद 14 अप्रैल (सोमवार) को बैंक में ऑम्बेडकर जयंती की छुट्टी है।

यूपी में इस जगह दिखा डायनासोर की शक्ल का विचित्र जीव, फिर उसके बाद हुआ कुछ ऐसा कि…

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज बैंक में कर्मचारियों की कमी के चलते ग्राहकों को लेन-देन व अन्य कामों में परेशानी का उठानी पड़ सकती है। 11 अप्रैल को चुनाव ड्यूटी के चलते अगले दिन यानी 12 अप्रैल को बैंक में कर्मियों की उपस्थिति कम रहेगी। नियम के अनुसार जो कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर होते हैं अगले दिन उनकी छुट्टी होती है। अप्रैल में अब 19 तारीख को गुड फ्राइडे के अवकाश पर बैंक बंद रहेंगे। 

Back to top button