आज दशहरा पर इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन-धान्य का सौभाग्य

मेष राशि- समय प्रतिकूलता का संकेत दे रहा है। सकारात्‍मक रहें। आर्थिक स्थिति खराब। धैर्य रखें। आपसी मनमुटाव हो सकते हैं। प्रेेमपूर्ण व्‍यवहार से स्थिति सामान्‍य। बड़ों का आशीर्वाद लें।

वृषभ राशि- समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। शाम के समय में यात्रा न करें।

मिथुन राशि- कार्य के साथ परिवार को भी समय दें। खर्चीला स्‍वभाव परेशानी डाल सकता है। मित्रों के साथ सामंजस्‍य रखें। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता। प्रतिस्‍पर्धा बढ़ेगी।

कर्क राशि- समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते है।

सिंह राशि- उन्‍नति के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। बाहरी यात्राएं सफल होंगी। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। माता पिता के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍तम।

कन्या राशि- दिन की शुरुआत में व्यस्तता पूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

तुला राशि- आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबन्धों का लाभ मिलेगा, न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि- गुप्‍त शत्रु आपकी तरक्‍की में बाधा डाल सकते हैं। यात्रा लाभदायक साबित होगी। शुभ समाचार प्राप्‍त होंगे। खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। मन शांत रखें। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर।

धनु राशि- काम बहूत है, आप अच्छे से कार्यनीति तय करें। काम आरंभ न करें, धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते है।

मकर राशि- स्वास्थ का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ो का आदर करें। संतान सुख संभव है, वाहन खरीदने का मन होगा।

कुंभ राशि- शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। यात्रा सफल रहेगी, शुभ कायों में व्यय होगा।

मीन राशि- किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। लेनदेन में सावधानी रखें। स्‍वास्‍थ्‍य की दृष्टि से दिन उत्‍तम। वाणी से सबका मन मोह लेंगे। वित्‍तीय पक्ष उत्‍तम। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा।

Back to top button