जानिए: आज के दिन जन्मे लोगों का भाग्यफल

अंक ज्योतिष के मुताबिक मानव जीवन में, ‘‘अंक सभी के विचारों, उनके तौर तरीकों, यहां तक कि आकृति को भी नियंत्रित करता हैं। यही कारण है कि दैनिक आपदाग्रस्तता हो या किसी भी तरह का दैविक विध्वंस, उसके मूल में अंकों की ही भूमिका होती है।’’अंको का असर हमारे जीवन में अच्छा या बुरा दोनों तरीकों से सामने आता है। ज्योतिष शास्त्र में भी अंक ज्योतिष को बेहद सटीक बताया गया है। अंक ज्योतिष में गणित के नियमों का उपयोग करके भी भविष्य बताया जाता है।

तो आइए जानते हैं कि वर्ष भर में हर महीने की 01 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति के जीवन पर इस अंक का क्या प्रभाव पड़ता है।

01 तारीख को जन्म लेने वालों का भाग्यफल

लक्ष्य प्राप्त करने का अचूक नुस्खा! आप भी आजमाएं

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1 तारीख को हुआ है उन सभी लोगों का लकी नंबर 1 होता है। अंक 1 का कारक ग्रह सूर्य है। इसलिए अंक 1 वाले सभी लोगों को सूर्य विशेष रूप से प्रभावित करता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार 1 अंक वाले व्यक्ति रचनात्मक, सकारात्मक सोच वाले और नेतृत्वक्षमता के धनी होते हैं। ये लोग जो कार्य शुरू करते हैं उसे जब तक पूरा नहीं करते, इन्हें शांति नहीं मिलती। इन लोगों का विशेष गुण होता है कि यह हर कार्य को पूर्ण योजना बनाकर करते हैं, अपने कार्य के प्रति पूरे ईमानदार रहते हैं।

इस दिन जन्में लोगों के लिए ध्यान रखने योग्य कुछ ख़ास बातें

  • इस अंक वालों के लिए रविवार और सोमवार विशेष लाभ देने वाले दिन हैं।
  • इनके लिए पीला, सुनहरा, भूरा रंग काफी फायदेमंद है।
  • तांबा और सोना से इन्हें विशेष लाभ प्रदान करता है।
  • इनके लिए पुखराज, पीला हीरा, कहरुवा और इस रंग के रत्न, जवाहरत आदि लाभदायक हैं।
 
Back to top button