आज का राशिफल: स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे, मान प्रतिष्‍ठा में होगी बढ़ोत्तरी

नई दिल्ली।  कहते हैं राशियों का मनुष्य के जीवन में एक अहम रोल होता है। ग्रह-नक्षत्र, दशा-दिशा के चलते मनुष्य के जीवन में निरंतर बदलाव होते रहते हैं। जिन्हें जानने के लिए हम बेहद उत्सुक रहते हैं। अपने बारे में जानने के लिए हम कई ज्योतिष और पंड़ितों के पास जाते हैं, ताकि हमें हमारी समस्या का हल प्राप्त हो सके। ऐसी ही कुछ आपके जीवन से जुड़ी बाते आज हम आपके इन राशियों के माध्यम से बताने जा रहे हैं।

आज का राशिफल: स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे, मान प्रतिष्‍ठा में होगी बढ़ोत्तरी….
मेष। माता पिता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मेहमानों के आगमन से दिनचर्चा थोड़ी व्‍यस्‍त हो जाएगी। समाज में मान प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। यात्रा शुभ।
वृष। आय व्‍यय का संतुलन बनाकर चलें। परिवार में किसी से नोक झोंक हो सकती है। निवेश सलाह लेकर करेंगे तो लाभ होगा। शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्‍टा करेंगे। व्‍यापार में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। यात्रा शुभ।
मिथुन। दैनिक कार्यगति सामान्‍यतया ठीक रहेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। निवेश में नुकसान हो सकता है। रुपयों के लेनदेन से बचें। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा।
कर्क। प्रियजन आपको खुशियां प्रदान करेंगे। कल्‍याणकारी कार्यों में भाग ले सकते हैं। किसी बड़े अधिकारी या नेता से मुलाकात लाभप्रद हो सकती है। कामकाज में जोखिम न लें। विद्यार्थियों को अच्‍छे परिणाम मिलेंगे।
सिंह। संतान संबंधी सुखद समाचार से मन प्रसन्‍न होगा। ईश्‍वर के प्रति आस्‍था बढ़ेगी। रुके कामों को गति मिलेगी। जीवनशैली में सुधार होगा। मौसम के कारण सेहत खराब हो सकता है। यात्रा न करें।
कन्या। आलस्‍य त्‍यागें। काम व परिवार के बीच तालमेल बैठाकर चलें। मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। पत्‍नी व बच्‍चों के साथ घूमने जा सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की व स्‍थानांतरण के योग हैं। सेहत गड़बड़ हो सकती है।
तुला। व्‍यापार में विस्‍तार की योजना बनेगी। मान प्रतिष्‍ठा में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। सेहत उत्‍तम रहेगी। मित्रों के साथ मौजमस्‍ती करेंगे।
वृश्चिक। व्‍यापार में उतार चढ़ाव का दौर हो सकता है। सेहत के प्रति जागरुक रहें। मित्र वर्ग का सहयोग कम मिलेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में प्रेम व मान सम्‍मान मिलेगा।
धनु। किसी संत का सानिध्‍य मिलेगा। मित्र शत्रुवत व्‍यवहार कर सकते हैं। पति पत्‍नी में आपसी सहयोग की भावना प्रबल रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा।
मकर। कार्यक्षेत्र में पूछपरख बढ़ेगी। व्‍यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आपके हाथों कोई धार्मिक कार्य संपन्‍न हो सकता है। सेहत के प्रति जागरुक रहें। मित्रों व परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी।
कुंभ। आपकी बच्‍चों के प्रति जिम्‍मेदारियां बढ़ेंगी। अति समझदारी दुख का कारण बन सकती है। व्‍यापार व नौकरी में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। नए वस्‍त्र, आभूषण क्रय करने की योजना बनेगी।
मीन। आप बहुत व्‍यवहार कुशल रहेंगे। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा। भूमि, भवन के काम बनेंगे। नौकरी में नए व बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

Back to top button