आज का राशिफल और पंचांग: 9 जुलाई दिन सोमवार, जानिए किस राशि पर अपनी कृपा करेंगे भगवान शिव

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल हो 9 जुलाई दिन सोमवार

ऋतु-वर्षा
माह-कृष्ण
तिथि-एकादशी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:16
सूर्यास्त-06:44
राहूकाल(अशुभमुहूर्त) प्रातः
07:30 से 09:00 तक
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अमृतमुहूर्त- प्रातः 05:30 से 07:14 तक

आज का राशिफल और पंचांग: 9 जुलाई दिन सोमवार, जानिए किस राशि पर अपनी कृपा करेंगे भगवान शिव।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज मानसिक एकाग्रता की कमी महसूस कर सकते हैं। शारीरिक रूप से थकान हो सकती है। धन का निवेश संलकर करें, इससे कम लाभ की आशंका है। आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक ध्यान दीजिएगा। मध्याहन के बाद कार्य का प्रारंभ करने में सरलता रहेगी। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों से संबंधित प्रसंग बनेंगे। अधिक खर्च पर अंकुश रखना होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। बड़े-बूढ़ों और मित्रों से मुलाकात के योग हैं। नए मित्र भी बन सकते हैं, जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। संतान की प्रगति संभव है। पर्यटन या प्रवास का योग हैं। मध्याह्न के बाद कुछ अड़चनें आ सकती हैं। स्वजनों के पीछे धन खर्च होगा। स्वभाव में उदासीनता आ सकती है। आज कोर्ट-कचहरी के मामले में संभलकर रहे।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-
व्यापारी-वर्ग के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के योग हैं। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। पिता तथा बड़े-बूढ़ों से लाभ होगा। लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। वरिष्ठ अधिकारीयों की शुभदृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ प्राप्त कराएगी। मित्रों से लाभ होगा। धन लाभ के योग हैं।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज दिन मध्याह्न के बाद सुखद होगा। दुन की शुरुआत में कुछ आलस्य और मानसिक तनाव रहने की संभावना है। पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। भाग्य का साथ न मिलने की शिकायत हो सकती है। संतान के विषय में भी चिंता अधिक रहेगी, परंतु मध्याहन के बाद मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। विचारों पर संयम बरतने की तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहे। शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक रहेगा। इसलिए थकान का अनुभव हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। संतान पर अत्यधिक खर्च हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टाल देना बेहतर है। नकारात्मकता को भी अपने से दूर रखने का प्रयास करें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। मनोरंजन के क्षेत्र में आपका दिन आनंदपूर्ण रहेगा। व्यापारियों को उगाही का धन मिलने की संभावना है। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक चिंतन मन को शांति प्रदान करेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। किसी भी कार्य को आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक कर सकेंगे। मन को शांत रखें। घर में वातावरण आनंददायी और शांतिप्रद रहेगा। वाणी पर संयम रखें। कलाकारों के लिए आज का दिन शुभ है, उन्हें कार्यकुशलता और कला की समझ को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। मनोरंजन का वातावरण बनेगा और आपके प्रियजनों का साथ मिलेगा। बाह्य क्षेत्र में ख्याति प्राप्त होगी।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-
आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति करना रुचिकर लगेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। शेयर-सट्टे में लाभ होगा। मनोबल दृढ़ और आत्मविश्वास भरपूर होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। फिर भी प्रत्येक कार्य को शांति से करना उचित होगा। व्यवसाय में सहकर्मियों की मदद मिलेगी।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज का दिन सावधानीपूर्वक बिता देना ही उचित होगा। परिवार में तनाव का माहौल न बने, इसका ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है, परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। विद्यार्थीयों के लिए आज का दिन शुभ है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन बना पाएंगे। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। मध्याह्न के बाद समय कुछ ठीक नहीं है, हर काम में सावधानी बरतें। व्यवसाय की चिंता हो सकती है। मकान और स्थायी संपत्ति खरीदते समय सतर्क रहें।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
अपने खर्च पर आपको संयम रखना होगा। साथ-साथ क्रोध और जिह्वा पर भी संयम रखना होगा। बहस और विवाद से दूर रहने में ही भलाई है। मध्याह्न के बाद आपके विचारों में स्थिरता दिखाई देगी। किसी रचनात्मक कार्य की तरफ आपका झुकाव बढ़ सकता है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी ।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज किसी धार्मिक कार्य का मन बना सकते हैं। परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। कार्यसफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए कार्य के लिए शुभ दिन है। मध्याह्न के बाद आपके स्वभाव में क्रोध अधिक रह सकता है, इसलिए वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना आवश्यक है। परिजनों के साथ अधिक वाद-विवाद न करे। खान-पान में भी ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1 आज वर्षाऋतु आषाढ़ माह कृष्णपक्ष एकादशी तिथि दिन सोमवार है।
2 आज योगिनी एकादशी व्रत सभी की है।, विशेष कर कुष्ठरोग से पीड़ित व्यक्तियों को लाभ मिलता है ।

।।प्रेरणादायक छंद।।
अति निर्मल बानीं अस्तुति ठानी ग्यानगम्य जय रघुराई।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि माता अहिल्या निर्मल वाणी से स्तुति करते हुवे कहती है, हे प्रभू आप साधन गम्य नहीं अपितु ज्ञान गम्य है। जो चीज पहिले से नहीं उपलब्ध होती साधन के माध्यम से बनाई जाती है वह साधन साध्य है ,और ज्ञान से जो चीज प्राप्त होती है वो पहिले से मौजूद रहती है।
“अस्तु हे प्रभू आप साधन गम्य नहीं अपितु ज्ञान गम्य है।”

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व संगीतमय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्रीअयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button