29 मार्च दिन बुद्धवार का पंचांग: आज इस तरह करें मां शैलपुत्री की पूजा मिलेगी कामयाबी

।।आज का पंचांग।।

आज का दिन मंगल मय हो 29 मार्च दिन बुद्धवार

आज का पंचांगऋतु- बसंत
मास-चैत्र
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय:-05:55
सूर्यास्त:-06:05
राहू काल(अशुभ समय)दोपहर
12:00से 01:30 तक
तिथि-प्रतिपदा/द्वितिया
पक्ष-शुक्ल
दिसाशूल- उत्तर

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
?मेष( Aries): आज  कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। केवल अपने अहं पर नियंत्रण रखें नहीं तो इससे आपका नुकसान हो सकता है। सहनशीलता रिश्तों को सुन्दर बनाएं रखने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण गुण है। अपनी परेशानियों के कारण अपनी कुंठा अपने परिवारजनों पर न निकालें।

सुझाव:- आज आप चमेली का तेल श्री हनुमान जी को अर्पण करें यश प्राप्त होगा।

शुभ रंग:- चॉकलेटी।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष(Taurus): आज के दिन अपनी अंतरात्मा और अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें। अपने काम को लेकर कोई चिंता न करें, किसी की निंदा से प्रभावित न हों। आपके काम में कोई कमी नहीं है, केवल अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा।

सुझाव:- आज आप भगवान राधा माधव की उपासना करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- श्वेत।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
?मिथुन(Gemini): आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो रहे हैं जो की आपके भले के लिए हैं। इनके कारण परेशान न हों। यदि करियर लाइन बदलना चाहते हैं तो यह उचित समय है। काम से संबंधित कुछ नया सीखने का प्रयास करें।प्रियजनों से अपनी बात शेयर करने में झिझक न करें। उनसे आज पूरा सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप कदली फल का दान करें मंगल होगा।

शुभ रंग – हरा।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
?कर्क(Cancer): आज का दिन परिस्थिति सामान्य बनी हुई है लेकिन आपके मन में कई बातों के कारण तनाव और परेशानी रह सकती है। अपना जीवन लक्ष्य ढूँढें, अपने इस जन्म का उद्देश्य जानें और उसकी ओर अग्रसर हों। आज बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा, उसे जाने न दें। नजदीकी फायदे की बजाय दूर का लाभ देखें।

सुझाव:- आज आप भगवती को नारियल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – भूरा।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह(Leo): आपके लिए एक नई शुरुआत का समय है। ऐसे में पुराने रिश्तों का समाप्त होना, पुरानी नौकरी का चले जाना और नए रिश्तों का आगमन, नई नौकरी या नए व्यवसाय का आरम्भ होना है। ध्यान रखे की यदि किसी चीज़ को जकड़ के रखने का प्रयास करेंगे तो दर्द आपको ही होगा।

सुझाव:- आज आप दर्पण कंघा दान करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – लाल।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या(Virgo): आज का दिन अच्छा रहेगा, कमी है तो केवल आपके आत्मविश्वास में। भविष्य की चिंता में अपने वर्तमान को खराब न करें। इतना ज्यादा भविष्य के लिए सोचना और चिंतित रहना यह दर्शाता है की आपको उस सर्वव्यापी इश्वर पर भरोसा नहीं की वह आपका सदा ख़याल रखेगा। आप जिस कार्य पर कुछ समय से काम कर रहे हैं, वह समाप्ति की ओर बढ़ रहा है।

सुझाव:-आज आप श्री राम जी का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला(Libra): आज का दिन बिना सोच विचार के कोई निर्णय न लें।आज  कार्यक्षेत्र मे नई योजना बनेगी और उनपर अमल भी होगा । सामने आने वाले अवसरों पर निगाह बनाए रखें, उनसे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार होगा। सेहत सम्बन्धी लक्षणों को अनदेखा न करें नहीं तो यह और बिगड़ सकते हैं।

सुझाव:- आज आप देवालय में जाकर लाल चंदन लगाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – मटमैला।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक(Scorpio): आज खुद के लिए अच्छा सोचिए और आंखें खोल कर नए दिन की शुरुआत कीजिए। आपके जीवन में बहुत से निहित  वरदान हैं, उन्हें पहचानने के प्रयास करें, केवल परेशानियों पर फोकस न करें। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण पार्टनरशिप की दिशा में आज ठोस प्रगति होगी।

सुझाव:- आज आप तिल तेल का दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु(Sagittarius): आज के दिन यदि किसी परेशानी से जूझ रहे हैं या किसी दुविधा में हैं तो उसका समाधान मिल जाएगा। किसी समझदार व्यक्ति या गुरु के मिलने का मौका मिलेगा जो आपका उचित प्रकार से मार्गदर्शन कर पाएंगे। नया करने का मौका मिलेगा । परेशानियों और चिंताओं पर ध्यान देने की बजाए अपने आप पर विश्वास रख कर उनका हल ढूंढने का प्रयास करें।

सुझाव:- आज आप संध्या के समय किसी पवित्र नदी में दीपदान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – फिरोजी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर(Capricorn): आज आप इस बात पर जरूरी तौर पर ध्यान दें कि आपको कब क्या कहना है और कब बिल्कुल चुप रहना है।किसी बात पर टिप्पणी करते समय अतिवादी बात न करें। जो कठिन विषय हैं, या जो चिंता के पक्ष हैं, उन पर फिलहाल चर्चा न करें। वास्तव में आज वे उतने महत्वपूर्ण भी नहीं हैं।   सेहत का ध्यान रखे ।

सुझाव:- आज आप तुलसीपत्र पर राम नाम लिख कर देवालय में अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग- सुनहला हरा।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
?कुंभ(Aquarius): वर्तमान में जीने का प्रयास करें, ऐसा न हो की आप आज के सुन्दर पलों को गवा दें और जीना ही भूल जाएँ। आपको बहुत से सुन्दर अवसर मिल रहे हैं जीवन में उन्नति के लिए, उन्हें जाने न दें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें । गलत आदतों पर नियंत्रण रखें।

सुझाव:- आज आप काले तिल का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग- केसरिया।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन(Pisces): आज अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी न होने दें। बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी एक्सपर्ट से सलाह कर अपनी ऊर्जा उचित दिशा में लगाएंगे तो बहुत जल्द अच्छे फल मिलेंगे।कार्यक्षेत्र में किसी बात के कारण आपके मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

सुझाव:- आज आप श्री गणेश जी को ताम्बबुल अर्पण लरें लाभ होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तदुपरी द्वितिया तिथिहै।
2 आज से नवरात्रि प्रारंभ है।
3 आज से साधारण नामक सम्वत 2074 प्रारंभ है।
4 घट स्थापन का शुभ समय प्रातः 08:28 से 10:30 तक है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

जय जय गिरिवर राज किशोरी।
जय महेष मुख चंद चकोरी।।
जय गज बदन षडानन माता।
जगत जननि दामिनि दुति दाता।।

अर्थ:- श्री किशोरी जी माता पार्वती की वन्दना करते हुवे कहती है कि हे पर्वतराज की पुत्री,हे भगवान शिव के मुख रूपी चन्द्रमाँ की चकोर , हे श्री कार्तिकेय व् विघ्न हरण श्री गणेश जी माता , हे विश्व को प्रकाशित करने वाली आदि शक्ति माँ हम आपकी शरण में है मेरी पुकार सुने व मुझ पर कृपा करें।

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
सम्पर्क सूत्र- 9044741252

Back to top button