आज आएगी रेलवे की ‘गोल्ड’ स्टैंडर्ड ट्रेन, जानें क्या होगा खास

कैंद्र सरकार ने ट्रेनों की बिगड़ती हालत को देख कर एक नया प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसके तहत सोमवार को रेल मंत्रालय अपनी पहली ‘SWARN’ ट्रेन (GOLD STANDARD) से पर्दा हटाएगा। बता दें भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए इस ‘SWARN PROJECT’ में प्रीमियम ट्रेनों को रेनॉवेट किया जाएगा। इस प्रॉजेक्ट के तहत शुरू होने वाली नई दिल्ली- काठगोदाम SHATABDI EXPRESS पहली ट्रेन होगी। 

ट्रेनों की हालत को सुधारने के लिए सरकार 50 लाख रुपए खर्च कर रही है। ट्रेनों में कैटरिंग के लिए ट्रोली सर्विस, यूनिफॉर्म में विनम्र स्टाफ और यात्रा के दौरान मनोरंजन इत्यादि सुविधा देगी। रेल यात्रा को मनोरंजक और आरामदायक बनाने के लिए पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु के कार्यकाल के दौरान रेलवे ने 30 प्रीमियर ट्रेनों का हुलिया बदलने के लिए 25 करोड़ का यह प्रॉजेक्ट शुरू किया था। इस प्रॉजेक्ट में 15 राजधानी और 15 शताब्दी ट्रेनें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने किया मोदी पर वार: कहा- ‘दाम बांधो, नहीं तो मोदी जी सिंहासन छोड़ दो’

इसके साथ सरकार ने रेल में यात्रियों की सुरक्षा के लिए इंतजाम किया है। इस प्रॉजेक्ट में ट्रेनों में आरपीएफ जवानों की पर्याप्त तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी की गई है। प्रॉजेक्ट के तहत कोच के अंदरूनी हिस्से को आकर्षक बनाने, शौचालय व्यवस्था में सुधार और कोचों की सफाई पर भी काफी ध्यान दिया गया है।

ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर पर भड़के राज ठाकरे, बोले- क्या करना है हम जानते हैं आप हमें न सिखाएं

कायाकल्प की प्रक्रिया में स्टाफ को साफ-सफाई और खाना पहुंचाने के लिए ट्रोली के इस्तेमाल का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रीमियर ट्रेनों के स्टाफ के लिए नए यूनिफॉर्म डिजाइन किए गए हैं। वहीं, यात्रियों को ट्रेनों में फिल्म, सीरियल, म्यूजिक समेत मनोरंजन के अन्य साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा यात्री ट्रेन में वाई-फाई हॉटस्पॉट्स के द्वारा एचडी स्ट्रीमिंग का आनंद भी ले पाएंगे।

 

Back to top button