आजम खान पर राजद्रोह का मामला दर्ज, सेना पर दिया था विवादित बयान

सेना पर दिए गए आजम खान के विवादित बयान को लेकर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हो गई है। आजम खान के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज हुई हैं। एक शिकायत हजरतगंज में जबकी दूसरी शिकायत रामपुर के सिविल लाइन्स थाने में दर्ज की गई है। वहीं उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला भी दर्ज हो गया है।आजम खान ने

आजम खान ने सेना पर दिया था विवादित बयान

टाइम्स ग्रुप की खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के चांदपुर इलाके में उनके खिलाफ राजद्रोह मामले के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। खबर के मुताबिक स्टेशन ऑफिसर ने बताया कि खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 a, 131 और 505 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर बजरंग दल के अजय कुमार सिंह ने दर्ज कराई है।

Back to top button