आईएमए में 10 किमी की दौड़, बठिंडा के दीपक समेत 2 कैडेट्स की मौत…
देहरादून. इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) देहरादून में 10 किलोमीटर की दौड़ में भाग ले रहे सात कैडेट बीमार हो गए। इनमें से दो की मौत हो गई।

अकादमी ने शुक्रवार को शहर के बाहर पहले टर्म के कैडेट्स के लिए पहला कदम नाम से 10 किमी की दौड़ का ट्रेनिंग सेशन रखा था। इस दौरान सात कैडेट्स को डिहाइड्रेशन हो गया। बठिंंडा के दीपक शर्मा (22) की शुक्रवार को और दार्जिलिंग के नबीन कुमार क्षेत्री (23) की रविवार को मौत हो गई। दीपक का जनवरी में ही आईएमए में सिलेक्शन हुआ था।





