आइडिया-वोडाफोन लांच कर सकते हैं 1500 रुपये तक सस्ता 4G मोबाइल

नई दिल्ली| सस्ते डाटा के बाद जियो ने अब कम दाम वाले 4G हैंडसेट में कड़ा कम्पटीशन खड़ा कर दिया है. रिलायंस का जियोफोन आने के बाद हाल ही में एयरटेल ने कार्बन के साथ मिलकर 1,399 रुपये की कम कीमत का 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. अब खबर ये आ रही है कि आईडिया और वोडाफोन भी मिलकर 1,500 रुपये से कम दाम का 4G हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी में है.

आइडिया-वोडाफोन लांच कर सकते हैं 1500 रुपये तक सस्ता 4G मोबाइल

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक आईडिया मोबाइल निर्माता कंपनी लावा और कार्बन से बातचीत कर रही है. ये कंपनियां मिल कर सस्ता 4G हैंडसेट लॉन्च कर सकती हैं. एयरटेल और जियो को टक्कर देने के लिए आईडिया और वोडाफोन मिल कर बाजार में न सिर्फ सस्ता 4G हैंडसेट लॉन्च करेंगे बल्कि साथ ही बंडल ऑफर्स भी लॉन्च कर सकते हैं.
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक लावा के प्रोडक्ट हेड गौरव निगम ने कहा कि हम सभी तीन टेलीकॉम कंपनियों के साथ बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी प्लान फाइनल नहीं हुआ है.

एयरटेल फोन के फीचर

एयरटेल 4जी स्मार्टफोन कार्बन ए40 इंडियन के लिए 2,899 रुपये का अग्रिम भुगतान करना होगा. इसके बाद ग्राहक को लगातार 36 महीने तक 169 रुपये का मासिक रिचार्ज करवाना होगा. योजना के तहत ग्राहक को 18 महीने बाद 500 रुपये व 36 महीने बाद 1,000 रुपये का रिफंड मिलेगा. इस तरह से उसके लिए कुल नकद लाभ 1,500 रुपये का रहेगा. कंपनी का दावा है कि इस तरह से ग्राहक को स्मार्टफोन की कीमत मात्र 1,399 रुपये पड़ेगी.

सीधे तौर पर समझें तो इस 4जी फोन को खरीदने के लिए ग्राहक को 2,899 रुपये का डाउनपेमेंट करना होगा. उसके बाद लगातार 36 महीनों तक हर महीने 169 रुपये का मासिक रिचार्ज करना होगा. ग्राहक को छह महीने बाद 500 रुपये का कैश रिफंड मिलेगा और फिर 36 महीनों बाद 1,000 रुपये का कैश रिफंड मिलेगा. इससे ग्राहक को कुल मिलाकर 1,500 रुपये का लाभ होगा. कार्बन ए40 इंडियन एंड्रायड आधरित 4जी स्मार्टफोन है जिसमें ड्यूल सिम की सुविधा है और इसके जरिये यूट्यूब, व्हाट्सएप व फेसबुक जैसे एप का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस पेशकश में मासिक रिचार्ज पैक, कैशबैक व डेटा तथा कॉलिंग फायदे शामिल है.

इसे भी देखें:- भारती AIRTEL करेगी टाटा कंपनी का अधिग्रहण, मिलेंगे इतने उपभोक्ता

कंपनी का कहना है कि अगर ग्राहक 169 रुपये की योजना पेशकश का फायदा नहीं लेना चाहते तो अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज करवा सकते हैं. लेकिन नकदी रिफंड के लिए ग्राहक को 500 रुपये के रिफंड दावे हेतु पहले 18 महीने में कम से कम 3,000 रुपये मूल्य का रिचार्ज करवाना होगा. इसी तरह 1,000 रुपये के रिफंड दावे हेतु अगले 18 महीने में 3,000 रुपये का और रिचार्ज करवाना होगा.

Back to top button