आंख के नीचे फंसा था चाकू, एक्स-रे देखकर पूरी दुनिया के डॉक्टर हुए हैरान…

कई बार लोग मामूली हमले में ही जान गंवा देते हैं, तो कई बार गंभीर हादसे का शिकार होकर भी रहस्यमयी तरीके से जीवित बच जाते हैं। बीते वर्षों में ऐसे भी कई मामले सामने आए हैं, जब नुकीली और तेज धार हथियार से घायल होने के बाद लोग अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उनके शरीर का अहम अंग था ही नहीं।

इसी तरह एक नया मामला इंटरनेट की सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के रहने वाले 25 वर्षीय किशोर की अपने दोस्त के साथ शराब पीने के दौरान लड़ाई हो गई थी। दोस्त ने उसे चाकू मार दिया।

चाकू उसकी बाईं आंख के नीचे घुस गया और उसका हत्था टूट गया था। चाकू चेहरे की हड्डी में जाकर फंस गया था, लिहाजा वह नहीं निकल सका। युवक को पता ही नहीं था कि चाकू अभी भी उसकी आंख के नीचे घुसा हुआ है।

मालदीव के राष्ट्रपति शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं PM मोदी

डॉक्टरों को दिखाने के बाद उसने कहा कि उसके सिर में दर्द हो रहा है और उसकी बाईं आंख नहीं हिल रही है। लिहाजा चोट की प्रकृति को देखते हुए कान, नाक और गला विशेषज्ञों को बुलाया गया। उन्होंने हमले के दो दिन युवक का एक्स-रे कराया, तो उनके होश उड़ गए।

डॉक्टरों ने पाया कि चाकू अभी भी युवक के चेहरे में फंसा था। उन्होंने सर्जरी कर युवक के चेहरे से चाकू निकाला। इस दौरान कोई भी ब्लड वेसल क्षतिग्रस्त नहीं हुई। दो दिनों के बाद युवक को घर जाने की इजाजत दे दी गई। युवक का कहना है कि वह भाग्यशाली है कि इतना कुछ होने के बाद भी कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ और वह जिंदा बच गया।

 
Back to top button