अोबामा की तरह नहीं, ट्रंप ने थोड़ा झुककर किया जापान के सम्राट का अभिवादन

तोक्यो: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने जापान के सम्राट से सोमवार को मुलाकात की। इस दौरान सभी की नजरें इस बात पर थीं कि ट्रंप सम्राट का अभिवादन किस प्रकार से करेंगे लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हल्का-सा झुककर अभिवादन किया। इससे वह किसी भी तरह के विवाद में फंसने से साफ बच गए। अोबामा की तरह नहीं, ट्रंप ने थोड़ा झुककर किया जापान के सम्राट का अभिवादन

ट्रंप के पूर्ववर्ती अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की जापान यात्रा के दौरान इस बात को लेकर काफी आलोचना हुई थी कि वह सम्राट अकीहितो का अभिवादन करने के लिए करीब 90 डिग्री तक झुक गए थे। अमेरिका के कंज़रवेटिव नेताओं ने इसके लिए ओबामा की आलोचना की थी। अकीहितो युद्ध के समय सम्राट रहे हिरोहितो के पुत्र हैं जिनके नाम पर जापानी सेना ने द्वितीय विश्वयुद्ध लड़ा था।

इस तरह झुकने पर ओबामा की हुई थी आलोचना

ये भी पढ़ें: भारत को मिली आज़ादी और भारत के पहले प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू का सच हुआ वायरल….विडियो

जापान में झुककर अभिवादन करने का प्रचलन है। ट्रंप 83 वर्षीय सम्राट से मुलाकात के दौरान हल्के से झुके। दोनों इसके बाद एक कमरे में गए जहां उन्होंने दुभाषिए की सहायता से बातचीत की। पिछले सोमवार को फिलीपींस के राष्ट्रपति ने सम्राट से मुलाकात की थी।
Back to top button