अरनिया में पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, एक BSF जवान हुआ जख्मी

इससे पहले बुधवार रात करीब पौने 11 बजे पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर के रजौरी में 82MM और 120MM मोर्टार दागे थे, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी और उसका पति घायल हो गया था. बुधवार रात पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर के रजौरी इलाके में भारतीय सेना की चौकियों पर गोलाबारी की गई. हालांकि भारतीय सेना की ओर से भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया. पाकिस्तानी गोलाबारी में नौशेरा सेक्टर निवासी 35 वर्षीय अख्तर बी की मौत हो गई, जबकि उनके पति 40 वर्षीय मोहम्मद हनीफ घायल हो गए.
यह भी पढ़े: पीएम मोदी के दौरे का असर! श्रीलंका ने चीन के द्वारा कि गई गुजारिश को कहा ना…
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की ओर से भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगाने के बाद से पाकिस्तान लगातार गोलीबारी कर रहा है. इसके अलावा 1 मई को पाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय जवानों के शव से की गई बर्बरता को लेकर भी भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है.
भारत ने अपने जवानों के शव से की गई बर्बरता का बदला लेने की बात कह चुका है. सेना के दो जवानों के साथ बर्बरता के मुद्दे पर वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ सरथ चंद ने कहा कि पाकिस्तान को इसका अंजाम भुगतना होगा. आर्मी इस वहशियाना हरकत का जवाब अपने तय किए वक्त और समय पर देगी. इसके अतिरिक्त सेना प्रमुख विपिन रावत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की ठान चुके हैं.





