अय्याश अफसर बोला- सुंदर हो, चपरासी के साथ क्यों रहती हो

37415_aa manthanउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र के केशवपुरी में रहने वाले सैल्स टैक्स अफसर सुभाष चंद्रा का दिल चपरासी की पत्नी पर आ गया.अय्याश अफसर ने न सिर्फ महिला से छेड़छाड़ की, बल्कि उससे कहा- ‘तुम इतनी खूबसूरत हो, चपरासी के साथ क्यों रहती हो, मेरे साथ आकर रहो।’ महिला की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला ने आरोप लगाया है कि सुभाष चंद्रा रोजाना शराब पीकर आता और उससे छेड़छाड़ करता था और कहता कई कि तुम अपने पति को छोड़कर मेरे पास आ जाओ  इतना ही नहीं, आरोपी अपने साथ कंडोम के पैकेट भी रखता था, जो वह बार-बार दिखाता था। सीओ सिटी तेजवीर सिंह ने बताया, सुभाषचंद्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें एलकोहल की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

 
Back to top button