अयोध्या में गंगा जमुनी संस्कृति अभी भी बरकरार है: इकबाल अंसारी

मीडिया से बातचीत के दौरान न्योता मिलने से इकबाल अंसारी बहुत खुश दिखे. उन्होंने कहा कि अयोध्या में गंगा जमुनी संस्कृति अभी बरकरार है.

इकबाल अंसारी ने कहा कि वे हमेशा से मंदिर मठों में जाते रहे हैं और उन्हें जब निमंत्रण मिला है तो भूमि पूजन कार्यक्रम में जरूर शामिल होंगे.

बता दें कि इकबाल अंसारी के पिता हाशिम अंसारी न सिर्फ बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार थे बल्कि राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रामचंद्र परमहंस के करीबी दोस्त भी थे और दोनों के बीच दोस्ती भी ऐसी की मुकदमा लड़ने भी साथ जाया करते थे.

हातिम अंसारी के निधन के बाद इकबाल अंसारी ही अपने पिता की ओर से बाबरी मस्जिद का मुकदमा देख रहे थे.

Back to top button