अम‌ित बोला, मैं लल‌ित की पत्नी बनूंगा, पढ़ें इस कपल की अजीबोगरीब LOVE STORY

ये प्रेमकहानी है दो लड़कों अम‌ित और लल‌ित की। बचपन से एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। उनकी मोहब्बत इस कदर परवान च़ढ़ चुकी है क‌ि अब अम‌ित, लल‌ित की पत्नी बनने को तैयार है। आगे पढ़‌िए इस कपल की प्रेमकहानी…
अम‌ित बोला, मैं लल‌ित की पत्नी बनूंगा, पढ़ें इस कपल की अजीबोगरीब LOVE STORY
अल्मोड़ा से लगे सरसों गांव में दो समलैंगिक युवकों द्वारा विवाह करने का मामला सामने आया है। दोनों का दावा है कि उन्होंने छह साल पहले शादी कर ली थी और तब से वे साथ ही रहते हैं।

ये भी पढ़े: बड़ी ख़बर: …तो ये हैं असली वजह जिससे बंद होंगे 2000 रुपए के नए नोट…

इसमें एक युवक ने ऑपरेशन के जरिये लड़की बनने की ठान ली है। इसके लिए वह डॉक्टरों के भी संपर्क में है। लड़की बनने जा रहे युवक ने कहा है कि अगर घर वालों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया तो वह गांव छोड़कर कहीं और चले जाएंगे। 

28 अक्तूबर 2011 को शादी की 

निकटवर्ती सरसों गांव के रहने वाले ललित कुमार आर्य (विक्की) और पड़ोस में रहने वाले उनके बचपन के साथी अमित कुमार आर्य के बीच 11वीं कक्षा में पढ़ने के दौरान काफी घनिष्ठता हो गई थी।

दोनों ने बताया कि उन्होंने बचपन में जीआईसी अल्मोड़ा में पढ़ाई की और स्कूल भी साथ ही आते-जाते थे। बड़े हुए तो बीए और एमए (प्राइवेट) की पढ़ाई भी साथ ही की। पढ़ाई में अमित ने ललित की काफी मदद की। धीरे-धीरे दोनों इतने करीब आ गए कि उन्होंने पूरी उम्र पति-पत्नी की तरह साथ बिताने की ठान ली। 

28 अक्तूबर 2011 को शादी की 
ललित और अमित के मुताबिक दोनों की घनिष्ठता इतनी बढ़ गई थी कि उन्होंने 28 अक्तूबर 2011 को शादी भी कर ली। अमित ने बताया कि शादी ललित के घर पर की और शादी में सिर्फ वही दोनों थे। उसके बाद दोनों ने गांव के भगवती मंदिर में पूरी जिंदगी साथ बिताने की कसमें खाईं।

तब से दोनों साथ-साथ रहते हैं। ललित की उम्र 31 साल और अमित की 26 साल है। ललित वन विभाग में सीजनल श्रमिक के तौर पर काम करता है, जबकि अमित राजकीय स्वास्थ्य केंद्र बानठोक में वार्ड ब्वाय पद पर कार्यरत है। 

दोनों के परिवार वाले शादी के खिलाफ 

अमित ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि दोनों ने ही करीब तीन माह पहले शादी के बारे में अपने घरों में बताया, लेकिन घर वाले इस शादी के खिलाफ हैं। परिजन दोनों की शादी को किसी भी सूरत में स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं। 

बकौल अमित उसने भविष्य में ऑपरेशन के जरिये लड़की बनने की ठान ली है। इसके लिए हाल ही में उसने हार्मोंस बदलने की कुछ दवाएं भी खाई हैं, जिससे उसकी आवाज में बदलाव भी आया है।

अमित ने यह भी बताया कि सेक्स बदलने के लिए वह दिल्ली में कुछ डॉक्टरों के भी संपर्क में है। अमित ने कहा कि ऑपरेशन होने के बाद वह कोर्ट मैरिज भी करेंगे। उसने कहा कि अगर दोनों के घर वालों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया तो वह यहां से बाहर शिफ्ट हो जाएंगे। 

 
 
Back to top button